संपर्क मार्ग का पुल टूटा  ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता


संपर्क मार्ग का पुल टूटा

 ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता


तुलसीपुर।
तहसील तुलसीपुर के विकासखंड गैसड़ी के अंतर्गत  ग्राम पंचायत नगई के पास भारत नेपाल सीमा को जाने वाली जरवा कोईलाबास के मुख्य मार्ग से निकले हुए पी डब्ल्यू डी मार्ग जो नगई, पिपरा दुर्गानगर, लौकी, पिपरी, प्रतापपुर लैबुडवा, भोजपुर, हलोरा, मेहंदिया,लालपुर, सोनपुर आदि गावों से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 में जुड़ा हुआ है। नगई गांव के पास भगवानपुर बांध से निकले हुए नहर पर बना पुल टूट जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है। हाल ही में तीन बार पुल के पास हादसा भी हो चुका है। रात्रि लगभग 10:30 बजे बारात जा रहे व्यक्ति के मोटरसाइकिल के आगे का पहिया टूटे हुए पुल के गड्ढे में गिर जाने से मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया था। पुल काफी समय पहले टूट गया था लेकिन आसपास के ग्रामीणों के द्वारा रास्ते पर अस्थाई रूप से लकड़ी, मिट्टी और ईट डालकर पुल दुरुस्त किया गया था। लेकिन जब भी भगवानपुर बांध से किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहर में छोड़ी जाती है तब पानी लकड़ी, ईट और मिट्टी को बहा ले जाती है। और पुल पर बड़ा सा गड्ढा बन जाता है जिससे चार पहिया वाहन का एक पहिया गड्ढे से होकर निकलता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि थानेश्वर यादव ने बताया कि पुल टूट जाने से सभी क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्राम पिपरा दुर्गानगर प्रधान प्रतिनिधि विनय मिश्रा बब्लू, नीरज, क्षेत्र पंचायत सदस्य संत कुमार, समिति सदस्य झकड़े वर्मा,चमन, कन्हैया लाल, सुरेश, विनोद, इदरीश, रामसागर, जग प्रसाद आदि ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शीघ्र ही पुल की स्थाई मरम्मत कराने की मांग कर आक्रोश व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।