फतेहपुर वार्ड-11 का विधालय भवन निर्माण कर वार्ड-11 में ही चले- सुरेंद्र


फतेहपुर वार्ड-11 का विधालय भवन निर्माण कर वार्ड-11 में ही चले- सुरेंद्र

एक किलोमीटर दूर स्थानांतरित विद्यालय वार्ड-4 जाने में हिचकते हैं बच्चे- मनोज कुमार सिंह

आइसा- इनौस लगाएगा सड़क पर स्कूल- आसिफ होदा

ताजपुर  / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 19 मई 2022

सरकारी जमीन उपलब्ध रहने, एनओसी मिलने के बाबजूद भवन निर्माण से बंचित फतेहपुर के वार्ड-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय को वार्ड-4 में स्थानांतरित किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों की बैठक किसान नेता मनोज कुमार सिंह के दरवाजे पर गुरूवार को हुई.
  बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया. बतौर अतिथि माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे. रामरतन सिंह, अनीता देवी, राजकुमार सिंह, ललिता देवी, पिंकी देवी. नीतू देवी, अजय मुनि समेत अन्य ग्रामीणों में बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किया.
  अपने अध्यक्षीय संबोधन में मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उक्त विधालय को सरकारी जमीन है. भवन निर्माण के लिए एनओसी भी मिला लेकिन विभागीय अक्रमन्यता के वजह से भवन नहीं बना. अब इस विद्यालय को वार्ड- 4 के विधालय के साथ अटैच कर दिया गया है. बच्चे करीब एक किलोमीटर दूर जाने में हिचकते हैं.
   भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विधालय का भवन नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है. बच्चे शिक्षा से बंचित हो रहे हैं और अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में है. इसे लेकर 1 जून से अंचल- प्रखण्ड पर आहूत घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन होगा. आंदोलन के माध्यम से विभाग पर भवन निर्माण कर पुनः वार्ड-4 में विधालय संचालन का मांग किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों में भागीदारी की अपील की गई.
  आइसा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार एवं इनौस के जिला सचिव आसिफ होदा ने मामले का समाधान नहीं होने पर तपिश घटते ही सड़क पर स्कूल चलाने की घोषणा की.मौके पर 50 लोगों को खेग्रामस का सदस्य बनाया गया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।