जागरूकता रैली
जागरूकता रैली
जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने के खिलाफ अधिकारियों को लिखा शिकायती आवेदन
जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने के खिलाफ अधिकारियों को लिखा शिकायती आवेदन
1 जून से अंचल कार्यालय पर होगा अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन- सुरेंद्र
ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) : - - - -
जनहित के कार्यों में व्याप्त लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद पदाधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी आदि को शिकायती आवेदन देकर मांग पूरा नहीं होने पर 1 जून से अंचल कार्यालय पर भाकपा माले के बैनर तले अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन चलाने की घोषणा की है.
इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि अंचल कार्यालय से रजिस्टर टू गायब होने लगा है. आंगनवाड़ी केंद्र बनकर वर्षों से तैयार है लेकिन केंद्र इसमें नहीं चलाया जाता है. प्रखण्ड वासियों को आधारकार्ड सुधार करबाने मोरबा प्रखण्ड जाना पड़ता है. प्रखण्ड के दर्जन भर से अधिक सड़कें जर्जर है. विकास मित्र जनता के बीच नहीं जाते हैं. फलस्वरूप कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से दलित- गरीब बंचित हो रहे हैं. वर्षात का मौसम आने वाला है लेकिन आश्वासन के बाद बाजार क्षेत्र में नाला नहीं बनाया जा रहा है. बिजली की स्थिति दयनीय है. राशन वितरण में मनमानी जारी है.
माले नेता ने प्रखण्ड वासियों से अपील की कि अंचल पर आहूत घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाएं ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा ट्रक में घुसी सवारियों से भरी बस
किसान सम्मेलन की सफलता के लिए चलाया गया डब्बा कलेक्शन अभियान
Leave a Comment: