कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े टैंकर में पीछे से टकराई।
कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े टैंकर में पीछे से टकराई।
किसान सम्मेलन की सफलता के लिए चलाया गया डब्बा कलेक्शन अभियान
किसान सम्मेलन की सफलता के लिए चलाया गया डब्बा कलेक्शन अभियान
पर्चे बांटकर सम्मेलन में शिरकत करने की अपील किसानों से की गई
1 हजार 7 सौ 48 रूपये सहयोग राशि ईकट्ठा किया गया
ताजपुर / समस्तीपुर. ( यूपी अब तक संवाददाता ) 18 मई 2022
समस्तीपुर के दूधपुरा जेल चौक स्थित आदित्य कंप्लेक्स में 22 मई को आहूत किसान सम्मेलन की सफलता के लिए बुधवार को मोतीपुर सब्जी मंडी में किसानों एवं गद्दीदारों के बीच डब्बा कलेक्शन अभियान चलाया गया. इस दौरान पर्चे बांटकर किसानों से सम्मेलन में भागीदारी की अपील की गई. अभियान का नेतृत्व किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने किया.
माले नेता सुरेन्द्र ने इस दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिले के किसान फटेहाल है. बिहार सरकार के किसान विरोधी रूख के चलते किसानों का आलू कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा गया. आलू का भाव 5 रुपये किलो तक गिर गया. धान खरीद में व्यापक धांधली की गई. अभी तक गेहूं खरीद शुरू भी नहीं किया गया है. समय पर यूरिया एवं डीएपी की किल्लत ने किसानों के उत्पादन को प्रभावित किया है. किसानों को अनुदान देने में प्रखण्ड से लेकर जिला तक आनाकानी किया जाता है. किसानों की सब्जी का खरीददार तक नहीं है. ताजपुर के किसानों को भारत माला सड़क परियोजना एवं तिरहुत गंडक नहर परियोजना के माध्यम से शोषण किया जा रहा है. इसके खिलाफ किसान आंदोलित हैं.
किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि उक्त ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिले के किसान 22 मई को 11 बजे से दूधपुरा जेल चौक स्थित आदित्य कंप्लेक्स पर ईकट्ठा होकर विचार- विमर्श कर भविष्य के आंदोलन की रूप रेखा तय करेंगे. उन्होंने बड़ी संख्या में भागीदारी दिलाकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील प्रखण्ड के किसानों से की.
डब्बा कलेक्शन के माध्यम से 1 हजार 7 सौ 48 रूपये सहयोग राशि ईकट्ठा किया गया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े टैंकर में पीछे से टकराई।
ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी में सब्जी भाव इस तरह रहे
डिवाइन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण संपन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व एसपी राजेश सक्सेना ने छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत
Leave a Comment: