दबंग भू-माफिया नहीं करने दे रहे जमीन की ठिये बंदी।      बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट।


दबंग भू-माफिया नहीं करने दे रहे जमीन की ठिये बंदी।      बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट।

एंकर:- बिजनौर में सरकार द्वारा स्वीकृत नक्शा और रकबा के अनुरूप पीड़ित को आज तक उनकी जमीन पर पूर्ण कब्जा प्राप्त नहीं हो पाया है। पिछले 10 वर्षों से पीड़ित परिवार अपनी जमीन पाने के लिए संघर्षरत है और दबंगों द्वारा उनकी स्वीकृत लगभग 3 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पीड़ितो ने डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

वीओ:- थाना शहर कोतवाली की सरोज बाला पत्नी क्षेत्रपाल सिंह निवासी नई बस्ती द्वारा बताया गया कि, शहर क्षेत्र स्थित इस्लामपुर दास में उनकी जमीन है। जो कि सरकार द्वारा उन्हें स्वीकृत नक्शा और रकबा के अनुरूप प्राप्त है। विगत 10 वर्षों से पीड़ित अपनी जमीन पाने के लिए संघर्षरत है। आरोप है, कि उनकी जमीन के पास में ही उनके पड़ोसी मुजफ्फरनगर निवासी डॉक्टर विकास कुमार व गीता कुमारी के परिवार ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। दो बार कोर्ट के आदेश उनके पक्ष में होने के बाद भी भू-माफिया अपनी दबंगई से उनकी कब्जा की गई जमीन को छोड़ने को तैयार नहीं है। सदर एसडीएम द्वारा ठीया बंदी के आदेश के बाद उनके द्वारा ठिये बंदी कराई गई जिसको दबंगो द्वारा ध्वस्त करा दिया गया। 13 मई को उनके द्वारा ठिये बंदी के आदेश का अनुपालन करते हुए राजस्व, प्रशासन व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अपनी जमीन पर ठिये बंदी के लिए पिलर गढ़वाय गए व दीवार करा कर कब्जा दिलाने की कार्यवाही की गई। लेकिन न्यायालय के आदेश और प्रशासनिक कार्यवाही को ठेंगा दिखाते हुए दबंग भू-माफियाओं द्वारा रात के समय में ठिये बंदी को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया गया। दबंग भूमाफिया 2013 से पीड़ितों को उनकी जमीन पर ठीया बंदी नहीं करने दे रहे हैं। पीड़ित असहाय परिवार ने न्याय संगत कार्यवाही करने की मांग करते हुए जिला अधिकारी व एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा और उक्त भू-माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।