न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला,सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार।


रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला,सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार।

बस्ती कप्तानगंज थाना क्षेत्र रतास गांव की एक बेबस महिला ने कप्तानगंज थाने सहित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास गांव का है जहां की रहने वाली एक गरीब असहाय महिला आमिना खातून पत्नी स्वर्गीय ताज मोहम्मद ने प्रार्थना पत्र देकर अपने पड़ोसी सकीना खातून पति उवेद पर आरोप लगाया है कि पड़ोसी द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। 
   बता दे कि आमिना खातून रास्ते के मांग कर रही थी जो पड़ोसी द्वारा नहीं दिया गया उन्होंने थाने सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। राजस्व टीम के साथ पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर  दोनों पक्षों का समझौता कराया।  लेकिन कुछ ही दिन बाद विपक्षी सकीना द्वारा दीवार गिरा कर ईट उठा ले जाया गया इसका विरोध करने पर सकीना के परिजनों ने मुझे मारा पीटा जिस के संदर्भ में भी थाने पर सूचना दी गई उस पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कप्तानगंज थाने में कार्यवाही की।
महिला ने जानकारी दी कि मेरे द्वारा एक छोटा सा मकान रहने के लिए बनवाया जा रहा है जिसमें विपक्षी सकीना द्वारा लगातार रोका जा रहा है और बार-बार मारने पीटने की धमकी दी जाती इसको लेकर आमीना ने जनपद के सभी आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।