महंगाई के मार के चलते ट्रैक्टर ट्राली में बारात ले जाना बना मजबूरी.. ट्राली पलटने से दर्जन भर से अधिक बाराती घायल.. ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे 50 से अधिक बाराती..


महंगाई के मार के चलते ट्रैक्टर ट्राली में बारात ले जाना बना मजबूरी.. ट्राली पलटने से दर्जन भर से अधिक बाराती घायल..
ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे 50 से अधिक बाराती..


दमोह। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के चलते मालवाहक बस परिवहन में वृद्धि के साथ महंगाई की मार का असर गरीब तबके से लेकर मध्यमवर्गीय परिवारों पर सबसे अधिक पड़ता नजर आ रहा है वही शादी विवाह के अवसरों पर बारात ले जाने के लिए बस आदि ले जाना आम आदमी की हैसियत के बाहर हो चुका है। 
महंगी यात्री सेवाओ के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्राली बारात ले जाने का सबसे सस्ता साधन बना हुआ है। जबकि जान जोखिम में पढ़ने के साथ ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त होने के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। ऐसे ही कुछ हालातों के बीच देर रात हटा अनुविभाग क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से दर्जनभर से अधिक बाराती घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गैसाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात अहिरवार परिवार की बारातियों से भरी ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली में 50 से अधिक बाराती सवार थे जो इटवा हरदुआ से कोनी गांव जा रहे थे।  महुआखेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर पलट जाने से 14 बाराती घायल हो गए। जिनको गैसाबाद पुलिस ने देर रात सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उपरोक्त घटनाक्रम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से निर्धन मध्यम वर्ग के लिए शादी विवाह में बारातियों को ले जाने की परंपरा को पूरा करने के लिए महंगाई की मार को झेलते हुए ट्रैक्टर ट्राली का सहारा लेकर जान जोखिम में डालना पड़ रहा है। दूसरी ओर ट्रैक्टर ट्राली में  50 से अधिक लोगों के भरे होकर निकलने की अनदेखी विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा किया जाना भी कहीं ना कहीं हादसों को बढ़ावा देने वाली बात कही जा सकती है।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से,✍️ब्यूरो चीफ/लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।