भृगुधाम भिटौरा के लिए रोडबेज बस सेवा का आज हुआ शुभारंभ फतेहपुर से अब तक टीवी के लिए अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट


भृगुधाम भिटौरा के लिए रोडबेज बस सेवा का आज हुआ शुभारंभ

फतेहपुर से अब तक टीवी के लिए अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भृगुधाम भिटौरा के लिए रोडबेज बस सेवा का शुभारंभ आज अपर जिलाधिकारी  विनय पाठक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा , एआरएएम मक्खन लाल केशरवानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना l 

गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल ने पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को  दिया ज्ञापन था जिसके फल स्वरुप   भिटौरा के लिए रोडवेज बस सेवा शुभारंभ हुआ lसमिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि भृगुधाम भिटौरा जो की ऋषि-मुनियों की तपोस्थली के साथ उत्तरवाहिनी गंगा का प्रवाह है और पौराणिक स्थल होने के कारण जनपद के सुदूर क्षेत्रों से काफी संख्या में भक्तों का आवागमन रहता है लेकिन रोडवेज बस सेवा शुरू न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से  जिलाधिकारी से बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग थी जिसके फलस्वरूप जिलाधिकारी ने ए आर ए एम मक्खन लाल केशरवानी से कहकर रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू कराया l इस मौके आज जाने वाले मुख्य रूप से गायत्री परिवार के डॉक्टर आर.पी. दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता , जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल एडवोकेट, समाजसेवी जयप्रकाश सिद्धराज , व्यापार मंडल के प्रमोद कुमार गुप्ता, दीपक कुमार साहू दीपू , मानव सेवा परिवार के अध्यक्ष राधेश्याम हयारण ,वेद प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र पाठक मनोज सोनी आशीष अग्रहरी ,ममता गुप्ता , माया गुप्ता किरण गुप्ता, निर्मला अवस्थी, लक्ष्मी सिंह, रविंद्र सिंह सहित आदि गंगा भक्त मौजूद रहे l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।