ब्रेकिंग न्यूज़ बांदा मारुति वैन गाड़ी बनी आग का गोला धू धु कर जली गाड़ी 


ब्रेकिंग न्यूज़ बांदा

मारुति वैन गाड़ी बनी आग का गोला धू धु कर जली गाड़ी 

बाँदा जनपद के बबेरु कस्बा की घटना है। जहां के निवासी अशोक कुमार पुत्र इंद्रजीत की वैन गाड़ी को लेकर चालक कमासिन रोड से घर की ओर जा रहा था। कमासिन रोड मुख्य मार्केट पर चलती वैन गाड़ी में पीछे से अचानक आग लग गयी। एक ने आवाज लगाया की तुम्हारी गाड़ी में आग लग गयी है। चालक गाड़ी खड़ी करके भाग खड़ा हुआ औऱ अग्निशमन एवं कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। गाड़ी धूँ धूं कर जल रही थी। बबेरु कमासिन मार्ग अवरुद्ध हो गया। दूर दूर तक वाहनों की कतार लग गयी। वही तमाशबीनों की भी भीड़ लगी रही। पुलिस काफी देर में पहुचकर तमाशबीनों को भगाया। आधा घंटे में गाड़ी जलकर खाक हो गयी। उसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुची औऱ गाड़ी की आग बुझाई। वही हाइड्रा मौके में पहुच गया। गाड़ी को उठाकर सड़क से गाड़ी मालिक के अनुसार गैरिज में पंहुचा दिया गया है। बताते है कि भीषण गर्मी की वजह से पिछले टायरों से आग लगी है।

बाइट - गाड़ी मालिक अशोक

 जिला संवाददाता रमाकांत तिवारी की विशेष रिपोर्ट
              Upabtak  news 
                Banda up

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।