अपर्णा यादव का मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या आगमन पर सशर्त स्वागत, रखी यह शर्त
अपर्णा यादव का मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या आगमन पर सशर्त स्वागत, रखी यह शर्त
सराय के विवाद को लेकर नगर पालिका और भटियारा जाति के लोग आमने सामने, भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद
सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश
सराय के विवाद को लेकर नगर पालिका और भटियारा जाति के लोग आमने सामने, भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद
अब तक न्यूज़ टीवी चैनल
बदायूँ की एक सराय का विवाद फिर से एक बार फिर सुर्खियों में है। सहसवान स्थित भटियारा जाति के लोग उसपर अपना हक बताते हैं जबकि नगर पालिका सहसवान का कहना है कि सराय उसकी है। इसी विवाद को लेकर नगर पालिका परिषद सहसवान के कर्मचारी और भटियारा जाति के लोग कई बार आमने सामने आ चुके हैं और इस भूमि का एक वाद माननीय न्यायालय में भी चल रहा है, जिसपर निर्णय आना बाकी है।
ज्ञात हो कि बदायूँ के कस्बा सहसवान स्थित सराय की भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है, नगर पालिका सहसवान उसपर अपना हक बताती है जबकि सहसवान मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी भटियारा जाति के लोग उसको अपनी पुश्तैनी ज़मीन बताते हैं। आज फिर से एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए जब नगर पालिका के लोग सराय में JCB मशीन लेकर पहुंचे इसका पता जब दूसरे पक्ष को लगा तो वो भी भारी मात्रा में इकट्ठे हो गए जिसपर नगर पालिका के लोग बाद में आने का बोलकर वहां से चले गए। शुक्रवार साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण जुमा की नमाज़ के बाद सराय में भीड़ इकट्ठी होने लगी और थोड़ी देर बाद नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच
गई।
दूसरे पक्ष का कहना है कि जो पूर्व चेयरमैन थे उन्होंने इसपर गेट लगवा दिया था और उसकी चाभी हमें ही सौंपी थी और उसका लिखित कागज़ भी हमारे पास मौजूद है जो हमे न्यायालय एवं अधिशासी अधिकारी महोदय को दिखा दिया है लेकिन वो उसे भी मानने को तैयार नहीं हैं। जबकि अधिशासी अधिकारी पत्रकारों की मौजूदगी में यही कहते रहे कि वो यहां केवल सफाई करवाने आये हैं, इसपर दूसरे पक्ष का आरोप है कि जब हम सफाई के लिये महोदय के पास गए तो उनका कहना था कि ये सराय आप लोगों की है नगर पालिका क्यों सफाई करवाएगी, आज महोदय जिस प्रकार अपने दल, पुलिस बल और JCB मशीन के साथ यहां आए हैं उससे उनके इरादे नेक नहीं लग रहे हैं।
संवाददाता मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अपर्णा यादव का मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या आगमन पर सशर्त स्वागत, रखी यह शर्त
डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान मे समाजसेवियों ने किया नदी को पुनर्जीवित करने के लिए किया श्रमदान
बिग ब्रेकिंग मिट्टी के टीले से दब कर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
Leave a Comment: