डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान मे समाजसेवियों ने किया नदी को पुनर्जीवित करने के लिए किया श्रमदान
डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान मे समाजसेवियों ने किया नदी को पुनर्जीवित करने के लिए किया श्रमदान
अपर्णा यादव का मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या आगमन पर सशर्त स्वागत, रखी यह शर्त
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के पांच जून को अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन करने की घोषणा के बाद से ही उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बाद अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी जहां राज ठाकरे के अयोध्या आगमन का विरोध कर रहे हैं, वहीं अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने राज ठाकरे के अयोध्या आगमन के फैसले का स्वागत किया है। अपर्णा बिष्ट यादव ने राज ठाकरे के समक्ष एक शर्त भी रख दी है।समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रखुम राज ठाकरे के अयोध्या आगमन का प्रोग्राम बनाने के निर्णय का स्वागत किया है। शनिवार को एक ट्वीट में अपर्णा यादव ने राज ठाकरे के अयोध्या आगमन के फैसले का स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया। अपर्णा यादव ने कहा कि राज ठाकरे जी आपका उत्तर प्रदेश में स्वागत है। आप अयोध्या जाकर श्रीरामलला का दर्शन भी करिए क्योंकि श्रीराम लला सबके लिए पूजनीय हैं, लेकिन मेरा अनुरोध है कि जब आप अयोध्या से वापस लौटे तो इस सौगंध के साथ कि आज के बाद उत्तर भारतीयों पर पूर्व की तरह कोई अभद्र टिप्पणी अथवा किसी तरह का अत्याचार नहीं करेंगे। आपका उत्तर प्रदेश में स्वागत है आप राम लला का दर्शन भी करिए क्योंकि राम लला सबके लिए पूजनीय हैं, लेकिन मेरा अनुरोध है कि जब आप वापस लौटे तो इस सौगंध के साथ कि आज के बाद उत्तर भारतीयों पर पूर्व की तरह कोई अभद्र टिप्पणी अथवा किसी तरह का अत्याचार नहीं करेंगे |अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राज ठाकरे का स्वागत है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से भाजपा से लोकसभा के सदस्य लल्लू सिंह ने कहा है कि राज ठाकरे पर भगवान हनुमान की कृपा हुई है, इसलिए वो प्रभु श्रीराम की शरण में आ रहे हैं और जो भी भगवान श्रीराम की शरण में आएगा, हम अयोध्या के राम भक्तों के सेवक होने के नाते उनका हार्दिक स्वागत करेंगे। अयोध्या के सांसद ने तो राज ठाकरे को अपना और महाराष्ट्र के कल्याण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शरण में आने की सलाह तक दे दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान मे समाजसेवियों ने किया नदी को पुनर्जीवित करने के लिए किया श्रमदान
बिग ब्रेकिंग मिट्टी के टीले से दब कर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का निर्देश, अस्पतालों की ओपीडी और मेडिसिन काउंटरों पर लगाएं सीसी कैमरे
Leave a Comment: