एटा उत्तर प्रदेश से सनसनीखेज ब्रेकिंग पावर प्लांट के वाटर सप्लाई टैंक से रेस्क्यू के बाद निकाला शव


एटा उत्तर प्रदेश से सनसनीखेज ब्रेकिंग
पावर प्लांट के वाटर सप्लाई टैंक से रेस्क्यू के बाद निकाला शव
:________:
:एटा :
जवाहर तापीय परियोजना के तहत मलावन थाना इलाके में निर्माणाधीन पावर प्लांट के वाटर सप्लाई टैंक में एक व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गयी । शव देख मजदूरों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुच गयी, पानी सप्लाई टैंक से शव निकालने को रेस्क्यू अभियान चलाया गया तब कहीं जाकर बमुश्किल शव को बाहर निकाला जा सका । मोके पर मोजूद मज़दूरों व अधिकारियों ने शव की पहचान विनेश यादव पुत्र रामकिशन यादव निवासी जयंतीपुर विहार के रूप में की । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के कारणों की जाँच पड़ताल में जुट गई । बताते हैं कि मृतक वीनेश निर्माणधीन पावर प्लांट पर टेक्सल कम्पनी के लिये काम कर रहा था और वो अचानक गायब हो गया सुबह करीब 10 बजे जैसे ही मजदूर लोग अपने अपने काम पर लगे कि टैंक में शव देख सन्न रह गये, टैंक में शव पड़े होने की खबर पूरे पावर प्लांट पर फैल गयी तो मजदूरों का हुज्जम लग गया । बरहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच करने में जुट गयी है ।

एटा एटा उत्तर प्रदेश से स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।