मशहूर टीवी एक्ट्रेस एकता तिवारी.. दमोह के कलाकारों को मुंबई में
मशहूर टीवी एक्ट्रेस एकता तिवारी.. दमोह के कलाकारों को मुंबई में
जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर र में 16 न्यायालय कक्षीय भवन व 04 परिवार न्यायालय कक्षीय भवन का हुआ शिलान्यास
जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर र में 16 न्यायालय कक्षीय भवन व 04 परिवार न्यायालय कक्षीय भवन का हुआ शिलान्यास
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में न्यायामूर्ति ओम प्रकाश सप्तम उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रशासनिक न्यायाधीश सिद्धार्थनगर नें दिनांक 14 मई को जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के परिसर में 16 न्यायालय कक्षीय भवन व 04 परिवार न्यायालय कक्षीय भवन का शिलान्यास / भूमि पूजन किया जिसमें प्रमोद कुमार शर्मा जनपद न्यायाधीश सिद्धार्थनगर के साथ ही साथ सभी न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
इसके उपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर नें राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया । जिसका श्रीगणेश न्यायामूर्ति ओम प्रकाश सप्तम उच्च न्यायालय इलाहाबाद ( प्रशासनिक न्यायाधीश सिद्धार्थनगर) व प्रमोद कुमार शर्मा जनपद न्यायाधीश सिद्धार्थनगर नें सभी न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारीगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्वल्लित कर मॉं सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया ।
इस दौरान न्यायामूर्ति ओम प्रकाश - सप्तम उच्च न्यायालय इलाहाबाद ( प्रशासनिक न्यायाधीश , सिद्धार्थनगर ) ने कहा कि जिले में कार्यरत सभी अधिकारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य का निर्वहन करें । यदि वह ऐसा करते है तो निश्चित ही पीड़ितों को सुगम , सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा ।
इसी क्रम में प्रमोद कुमार शर्मा जनपद न्यायाधीश सिद्धार्थनगर ने कहा कि अदालतों पर मुकदमों का अधिभार लगातार बढ़ रहा है । ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह अपने छोटे - छोटे मामलों व झगड़ों को आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराएं । ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से न्यायालय का चक्कर न लगाना पड़े । इससे उनके समय व पैसे की बर्बादी नहीं होगी । तदोपरान्त माननीय न्यायामूर्ति श्री ओम प्रकाश सप्तम माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ( माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश , सिद्धार्थनगर ) द्वारा दिनांक 14 मई 2022 को अपराहन 12.15 बाह्य
न्यायालय बांसी के परिसर में न्यायिक अधिकारियों हेतु एक टाइप -5 आवास का शिलान्यास / भूमि पूजन किया गया । इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार शर्मा जनपद न्यायाधीश सिद्धार्थनगर एवं श्री शकील उर रहमान अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष संख्या 1 सिद्धार्थनगर के साथ ही साथ बाह्य न्यायालय बांसी के सभी न्यायिक अधिकारीगण तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
उक्त जानकारी श्री चन्द्रमणि , पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , सिद्धार्थनगर द्वारा दी गई ।
इस अवसर पर सुशील कुमार ' शशि ' पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण , व अंगद प्रसाद- प्रथम प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व शकील उर रहमान अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष संख्या 1 व अशोक कुमार 9 अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष संख्या 2. व कु ० रिंकू अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व प्रमोद कुमार सिंह द्वितीय विशेष न्यायाधीश ( पाक्सो एक्ट ) व हिमांशु दयाल श्रीवास्तव अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष संख्या 3. व कामेश शुक्ला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ( एफ ० टी ० सी ० ) कोर्ट न०- 1. व बृजेश कुमार द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ( एफ ० टी ० सी ० ) कोर्ट नं०- 2. व आफताब आलम खाँ अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत व चन्द्रमणि पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व शैलेश कुमार मौर्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व संदीप पारचा सिविल जज ( सी. डि.) व सौरभ ओझा सिविल जज ( जू ० डि ० ) व सुश्री मनीषा गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट , व नवनीत कुमार सिंह अपर सिविल जज ( जू ० डि ० ) कक्ष सं0-02 व श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा सिविल जज ( जू ० डि ० ) / एफ ० टी ० सी ० संख्या - 02 , व अन्जनी कुमार दूबे अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोशियएन व दिव्यप्रकाश शुक्ला महामंत्री सिविल सिद्धार्थ बार एसोशियएन व सत्यदेव सिंह अध्यक्ष जिला बार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व वादकारीगण इसके अलावा बैंक व न्यायालय के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मशहूर टीवी एक्ट्रेस एकता तिवारी.. दमोह के कलाकारों को मुंबई में
बरात से वापस लौट रही बस पलटी बस में सवार लोग हुए घायल दो लोगों की मौके पर मौत
वन विभाग के हाथों में लगा बड़ा आरोपी वन्य प्राणी का शिकार कर दुकान लगाकर बेच रहा था जंगली सूअर का मांस
Leave a Comment: