मशहूर टीवी एक्ट्रेस एकता तिवारी.. दमोह के कलाकारों को मुंबई में


मशहूर टीवी एक्ट्रेस एकता तिवारी.. दमोह के कलाकारों को मुंबई में.. प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करने में करेंगी मदद.. मीडिया से हुई रुबरु
कलाकारों को मुंबई में काम मिलना होगा आसान
 
टीवी सीरियल एवं फिल्म अभिनेत्री एकता तिवारी ने दमोह नगर आगमन अवसर पर स्थानीय कलाकारों को मुंबई में उचित मंच प्रदान कराने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए मीडिया से चर्चा के दौरान खुलकर अपनी बात रखी तथा बताया किस तरह से स्थानीय प्रतिभाएं माया नगरी मुंबई में एक मुकाम हासिल करके अपनी अलग पहचान बना सकती है..
पत्रकारो से वार्ता में टीवी कलाकार एकता तिवारी ने कहा दमोह की जो उभर्ती हुई प्रतिभाएं हैं जिनमें कला और अभिनय कूट-कूटकर भरा है उनको हम आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे इस कार्यशाला का यही उद्देश्य हैं।
 मूलतः देवास की रहने वाली एकता तिवारी ने बताया कि उन्होनें अपने कैरियर की शुरुआत रामानंद सागर के सागर आर्ट के बैनर से की। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के प्राइम शो तेरे मेरे सपने की मशहूर अदाकारा, फ़िल्म चूड़ा एक प्रथा के लिए अंतरराष्ट्रीय बेस्ट ऐक्ट्रेस, अनेक वेब सीरीज ओर फिल्मों में कार्यरत क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल में अपने अभिनय का डंका बजा चुकी है।
एकता ने बताया कि उनके द्वारा दमोह में पाँच दिवसीय कार्यशाला 27 मई से 31 मई तक आयोजित की जा रही है। जिसमे  मेगा एक्टिंग प्रशिक्षण केम्प में अभिनय के उम्दा गुर बताए जाएंगे। इस कार्यशाला में शामिल होकर स्थानीय कलाकार अपने अंदर छिपे टैलेंट को भी आजमा सकते है। अभिनय के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
यह पांच दिवसीय सेमिनार नगर के क्रिष्चियन कालोनी एमपीईव्ही के सामने शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें शामिल होने के लिए स्थानीय कलाकार अपना रजिस्ट्रेषन कार्यालय में आकर करा सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।