abtak#शिकायत दर्ज कराने जाने पर यूपी के थाना में ब्लातकार हो तो पीड़ित जाएंगे कहाँ..
शिकायत दर्ज कराने जाने पर यूपी के थाना में ब्लातकार हो तो पीड़ित जाएंगे कहाँ..
उतरौला में अधिवक्ताओ ने किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पर चक्का जाम..
उतरौला में अधिवक्ताओ ने किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पर चक्का जाम
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा
उतरौला/बलरामपुर ।गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने कस्बे के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर किए जा रहे चक्का जाम को स्थगित कर दिया।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव व महामंत्री अखिलेश सिंह ने अधिवक्ताओं के मांगों को लेकर एक ज्ञापन सीडीओ बलरामपुर को सौंपा। अधिवक्ताओं ने सीडीओ के आश्वासन के बाद भी क्रमिक अनशन जारी रखने की घोषणा की। अधिवक्ता संघ उतरौला ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि तहसीलदार उतरौला व उनके पेशकार के स्थानांतरण तक अधिवक्ताओं का आन्दोलन जारी रहेगा।
अधिवक्ता संघ उतरौला ने अपनी मांगों को लेकर सुबह साढ़े ग्यारह बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम के चलते बलरामपुर, गोण्डा, मनकापुर, डुमरियागंज मार्ग का आवागमन घंटो बाधित रहा। सीडीओ ने उतरौला आकर अधिवक्ताओं से वार्ता की और अधिवक्ताओं के ज्ञापन पर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।सीडीओ रिया केजरीवाल के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने तहसीलदार उतरौला व उनके पेशकार के स्थानांतरण तक आन्दोलन जारी रखने की घोषणा की।अधिवक्ताओं के चक्का जाम को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।इस मौके पर अधिवक्ता राजन श्रीवास्तव,वीरेंद्र सिन्हा,विजय प्रकाश श्रीवास्तव,मनीष पान्डेय,देवेंद्र निषाद,इजहारूल ,मुस्तफा,निजामुद्दीन अंसारी,शहबाजफजल,आशीष कसौधन,अमित कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, शेषांक श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव,दीपक गुप्ता, आलोक गुप्ता, अखिलेश यादव,विनय श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा,राजकुमार,बृजेश वर्मा,शमशाद चौधरी,दिनकर श्रीवास्तव, नसीम अहमद,,अजित मोर्या,सोनू गुप्ता, दुर्गेश चतुवेर्दी, रामदेव मोर्या,वैभव चतुव्रेदी
समेत सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
शिकायत दर्ज कराने जाने पर यूपी के थाना में ब्लातकार हो तो पीड़ित जाएंगे कहाँ..
जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ...
हल्की वर्षा में भी बाजार की सड़के पानी में डूब जाना ताजपुर की नियति बन चुका...
Leave a Comment: