ABTAK#थाना बिधूना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का अन्जाम देने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध...
थाना बिधूना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का अन्जाम देने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध
हल्की वर्षा में भी बाजार की सड़के पानी में डूब जाना ताजपुर की नियति बन चुका...
बाजार में नाला निर्माण हो वरना फिर 6 माह पानी में तैरता रहेगा ताजपुर- सुरेंद्र
नगर परिषद को 6 करोड़ रूपये आवंटन फिर नाला निर्माण शुरू क्यों नहीं- बंदना सिंह
हल्की वर्षा में भी बाजार की सड़कें डूब जाती है- प्रभात रंजन गुप्ता
ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 5 अप्रैल 2022
हल्की वर्षा में भी बाजार की सड़के पानी में डूब जाना ताजपुर की नियति बन चुका है. इस बार मात्र दो दिन की हल्की वर्षा में दरगाह रोड, अस्पताल रोड, मोतीपुर वार्ड-10, फलमंडी रोड, थाना रोड, शंकर टाकीज रोड, बहेलिया टोल आदि जलमग्न है. यदि नाला का निर्माण नहीं किया गया तो आगामी वर्षात में खरीददारों का बाजार में प्रवेश करना मुश्किल हो जाएगा.
सड़क पर जल जमाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला अधिकार कार्यकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा है कि इससे पहले भाकपा माले समेत अन्य महागठबंधन के दलों ने आंदोलन चलाया था. आंदोलन के दौरान अधिकारी वार्ता में वर्षा के बाद युद्ध स्तर पर नाला निर्माण कराने का घोषणा किया था. वर्षा समाप्त होने के बाद भी प्रशासन सोई रही. अभी नगर परिषद को करीब 6 करोड़ रुपये आवंटन मिलने की भी चर्चा है. इस पैसे से संपूर्ण बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण कराने की मांग की है.
माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह बाजार क्षेत्र में जल जमाव पर चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब नाला निर्माण कराने की मांग नगर एवं जिला प्रशासन से की है. माले नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने जल्द नाला निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन चलाने की घोषणा की है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
थाना बिधूना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का अन्जाम देने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध
खेग्रामस ने शुरू माहव्यापी सदस्यता अभियान...
फरीदाबाद: पूरे देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम..
Leave a Comment: