ABTAK#फरीदाबाद: पूरे देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम..
फरीदाबाद: पूरे देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम..
खेग्रामस ने शुरू माहव्यापी सदस्यता अभियान...
खेग्रामस ने शुरू माहव्यापी सदस्यता अभियान
15 हजार खेत एवं ग्रामीण मजदूरों को सदस्य बनाकर संगठन का विस्तार करेगी खेग्रामस- सुरेन्द्र
भूमि- आवास- काम की मांग पर खेग्रामस तेज करेगी आंदोलन- प्रभात
ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 05 मई 2022
सरसौना पंचायत के ददरी धनराज मुशहरी में एक सौ से अधिक महिला- पुरूष मजदूरों को सदस्य बनाकर गुरूवार को खेग्रामस ने माहव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की.
अभियान का नेतृत्व खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता एवं भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भूमि, आवास, मनरेगा में काम, समानता, सम्मान, पेंशन आदि को केंद्र कर खेग्रामस ताजपुर में संघर्ष तेज करेगी. इसके लिए संगठन की सदस्यता को बढ़ाकर संगठन को गांव- पंचायत में मजबूत किया जाएगा. नेताओं ने कहा कि मनरेगा में घड़ल्ले से ट्रेकटर एवं जेसीबी का इस्तेमाल कर मजदूरों की हकमारी की जा रही है. इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा.
खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि प्रखण्ड के अंदर तमाम खेत एवं ग्रामीण मजदूरों के गाँव- टोले में खेग्रामस का सदस्य बनाया जाएगा. श्री गुप्ता ने मजदूरों से आह्वान किया कि वे मजदूरों के प्रतिनिधि संगठन खेग्रामस का सदस्य बनें एवं बनाएं ताकि मजदूरों को एक झंडे एवं बैनर तले संगठित कर आंदोलन का शंखनाद किया जा सके. माले नेता ने कहा कि खेग्रामस ताजपुर में मशाला एवं एग्रो इंडस्ट्री लगाने को लेकर अभियान भी चलाएगी.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
फरीदाबाद: पूरे देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम..
जमीनी विवाद और मुकदमों का जो वह लगातार बढ़ता चला जा रहा
खकनार में 12 गाड़ी का आयोजन किया गया ..
Leave a Comment: