मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी में एक फर्जी नेटवर्किंग कम्पनी में लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यौनशोषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में थाने में. केस दर्ज करने के बाद जहाँ पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी


Muzaffarpur Chitfund Scandal | मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी में एक फर्जी नेटवर्किंग कम्पनी में लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यौनशोषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में थाने में. केस दर्ज करने के बाद जहाँ पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है, वहीं इस घटना से जुडी मारपीट के वायरल वीडियो में दिखने वाली पीड़िता ने News 18 के कैमरे पर घटना से जुडी तमाम बातों का खुलासा किया है. पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से पहले हरेराम सर से दोस्ती हुई, उसके बाद मैसेंजर पर चैट हुआ. उन्होंने नौकरी का प्रलोभन दिया, हाजीपुर में चलने वाले DVR कम्पनी में डॉक्यूमेंट और 20500 रूपये लेकर बुलाया गया, मौसी से कर्ज लेकर पीड़िता ने हाजीपुर में रामाशीष चौक के निकट ज्वाइन किया, लेकिन वहां काम के बजाए उन्हें साईकोलॉजी पढ़ाया जाने लग, हुए उन्हें लोगों को कान्वेंस करने का तरीका सिखाया जाने लगा. नौकरी के नाम पर लोगों को जोड़ने का तरीका सिखाया जाने लगा, पीड़िता ने भी अपने माध्यम से 21 लोगों को जोड़ा, जिनसे कम्पनी ने 20500 रूपए ले लिए. इस काम के बदले किसी को सैलरी नहीं मिलती थी, बस कहा जाता था कि 15500 रूपए महीना मिलेंगे. वहीं जो लड़कियां नहीं जोड़ पाती थी उन्हें मारा पीटा जाता था. पीड़िता ने बताया कि उसके माध्यम से 14 लड़किया ज्वाइन की, लेकिन किसी को उनके परिवार से पर्सनल बात नहीं करने दिया जाता था, ताकि कोई निगेटिव बात न बता दे, वहीं लड़कियों का जबरन यौन शोषण भी किया जाता था. पीड़िता ने बताया कि उसके साथ भी बहुत कोशिस किया गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाकर इसका विरोध किया. अपने साथ मारपीट की घटना को लेकर उसने कहा कि जब लोगों को नहीं जोड़ पाते थे तो वो लोग मारते थे, पहले भी कई बार मारा गया, लेकिन बाद में जब मारा गया तो उसका वीडियो भी बनाया गया. मारने वाले में हरेराम, तिलक प्रताप, अजय प्रताप शामिल था, वहीं वीडियो बनाने वाला नूर आलम और विजय गिरी शामिल था. पीड़िता ने बताया कि जो लड़की वहां कुछ महीने रह जाती थी, नेटवर्क बना लेती थी, उनके साथ शारीरिक शोषण होता था, लेकिन कोई कुछ नहीं बोल पाती थी. पीड़िता ने बताया कि हाजीपुर में सबसे ज्यादा लड़कियों को रखा गया, वहीं ज्यादा शोषण होता था, अन्य जिलों में भी ये कम्पनी चल रही है, जिसमे 700-800 लड़का-लड़की जुड़े हुए है. पीड़िता ने बताया कि वो 2021 में ही जुडी लेकिन आजतक एक बार ब्बि सैलरी नहीं मिली, बस मार पीटकर और अन्य तरीको से सबको डराकर रखा जाता था. अगर कोई छोड़ना चाहे तो जल्दी छोड़ भी नहीं सकता है, हालांकि कई लड़कियां इस चंगुल से निकलकर जा चुकी है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।