जिला क्राइम ब्यूरो चीफ रन्नो सिंह फतेहपुर से


एंकर- फतेहपुर जिले में गर्मी और हीट स्ट्रोक से मरने वाले लोगों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, बीते 24 घंटे में बाप-बेटे समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है, ज्यादातर मौतें दोपहर के वक्त किसी काम से बाहर गए लोग जब वापस घर लौट कर आए तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से हुई है।

वीओ-  जिले में गर्मी से आज अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया, असोथर थाना क्षेत्र के कंसापुर गांव में बाप और बेटे की मौत हीट स्ट्रोक से हो गई है, अपने 28 साल के बेटे का अंतिम संस्कार करके लौट रहे पिता की घर पर अचानक हालत बिगड़ गई, बता दें कि दोपहर के समय धूप में बेटे का यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया था, वहीं थरियांव थाना क्षेत्र के कोडरपुर नेशनल हाईवे - 2 पर बुजुर्ग दोपहर में किसी काम से कहीं गया था, और रास्ते में ही हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से हाईवे के किनारे की दम तोड़ दिया, उसी तरह थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर कोको कोला के गोदाम के पास फतेहपुर से थरियांव की तरफ साइकिल से जा रहा बुजुर्ग सड़क पर बेहोश होकर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं असोथर थाना क्षेत्र के जरौली रोड पर महुआई बाग में साइकिल से  दोपहर के समय घर लौटते वक्त चक्कर आने पर एक बाग में आम के पेड़ के नीचे बैठ गया, जहां उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई, इसके  साथ ही चांदपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वा में हीट स्ट्रोक से हुई बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी थी, परिजनों ने बताया कि महिला को चक्कर और बुखार की शिकायत हुई थी परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वही अलग-अलग जगहों पर हुई मौत ने जिला प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं, पुलिस ने फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं जिला अस्पताल में के हालात और बुरे हैं, सैकड़ों की संख्या में वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के तरीके बता रहे हैं।

बाइट- डी.के.वर्मा, डॉक्टर, जिला अस्पताल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।