सुनिए पीड़ित और उसके पुत्र व गांव की महिलाओं की बाइट,


आपको बता दें, बहराइच जिले के रिसिया थाना के अंतर्गत, ग्राम पंचायत शहनवाज पुर में, एंबुलेंस चालक और आर्मी ऑफिसर में मारपीट का मामला सामने आया है, पीड़ित आर्मी ऑफिसर्स वा उसके पिता प्यारेलाल पुत्र जंगली ग्राम शहनवापुर, का कहना है कि दिनांक 15/06/2024 को मैंने अपने ही गांव की आशा बहू पत्नी राजेश चौहान के नंबर पर फोन करके बताया कि मेरी बहू प्रेग्नेंट है उसे हॉस्पिटल ले जाकर दिखाना है, एंबुलेंस की व्यवस्था करवा दीजिए तब आशा बहू ने अपने फोन नंबर से इमेरजेंसी नंबर पर कॉल ना करके डायरेक्ट एंबुलेंस चालक अमित सिंह, को फोन किया तब अमित सिंह सुबह 10:30 बजे गांव के ननकु के घर के पास एंबुलेंस लाकर खड़ा कर दिया और आशा बहू के फोन से मेरे फोन पर फोन कर कर कहा कि मरीज ननकू के घर के पास ले आओ जब मैंने एंबुलेंस घर के पास लाने को कहा तो एंबुलेंस नहीं लेकर आया और घर के पास एंबुलेंस लाने के लिए पैसे मांगने लगा, तब मैंने कहा मेरी बहू सीरियस है एंबुलेंस लेकर जाओ मैं किसी प्राइवेट गाड़ी से मरीज लेकर जाऊंगा या कहकर मैंने फोन काट दिया और मैं अपने बहू को प्राइवेट गाड़ी में बैठा कर निकला जैसे ही मैं एंबुलेंस के पास पहुंचा, तब एंबुलेंस चालक अमित सिंह ने कहा चलो अभी तुम्हें बहराइच अस्पताल में बताते हैं या कहकर अमित सिंह एंबुलेंस लेकर आगे आगे चलने लगा मैं अपने प्राइवेट गाड़ी से हॉर्न मारता रहा परन्तु मुझे साइड नहीं दिया और राजेश चौहान, के घर के पास चला गया जब मैं वा मेरे लड़के मुन्नालाल जो कि आर्मी में है उसने एंबुलेंस हटाने को कहा तो अमित सिंह गंदे गंदी गाली देते हुए मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी दी इस दर से मैं अपने मरीज को जिला अस्पताल ना लेजाकर प्राइवेट अस्पताल में अपनी बहू का चेकअप कराया, जिसके संपूर्ण दस्तावेज लगाकर पीड़ित ने थाना रिसिया में प्रार्थना पत्र दिया है, आपको बता दे कि अमित सिंह पुत्र माधव राज सिंह, बहराइच के घसियारी पुरा थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।