ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। जिसमें चार लोग जिंदा जल गए थे।


रविवार शाम समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा के पास अनियंत्रित बल्कर ट्रक बाउंड्री तोड़कर एक दुकान में जा घुसा। जिससे 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज लगातार जारी है।
स्थानीय निवासी रमेश यादव ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने 2 डिवाइडर को तोड़ते हुए बोलेरो वाहन को टक्कर मारी। जिसके बाद बाउंड्री तोड़कर एक दुकान में जा घुसा। जिससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना शाम 6:30 बजे के आसपास की है।बता दें कि रीवा में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां रविवार को फिर एक सड़क दुर्घटना देखने को मिली है। कुछ ही दिनों पहले शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। जिसमें चार लोग जिंदा जल गए थे।
*न्यूज़  रिपोर्टर सत्येंद्र शर्मा ब्यूरो *

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।