14 वर्षीय पुत्री लापता हो जाने के संबंध में पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार


प्रार्थी अयोध्या प्रसाद पुत्र श्रीकेशन निवासी ग्राम बल्ला थाना लोनी कटरा, तहसील हैदरगढ़, जिला-बाराबंकी की नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को दिनांक 13.06.2022 को समय लगभग 3 बजे अमन पुत्र देवकी निवासी कस्बा व थाना नगराम जनपद लखनऊ व करन पुत्र रामनरेश साहू निवासी ग्राम बल्ला सांइ खेड़ा थाना लोनी कटरा, तहसील हैदरगढ़, जिला-बाराबंकी ने प्रार्थी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चले गये हैं प्रार्थी ने कई जगह खोज करने के पश्चात् अपने क्षेत्र में आने वाले थाना लोनी कटरा में लिखित तहरीर दी उसके बाद दिनांक 15.06.2022 समय 03:18 बजे प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध संख्या 183 के अन्तर्गत धारा-363, 366, दर्ज कर ली गयी प्रार्थी एवं उसका परिवार लगातार भूखे प्यासे अपनी नाबालिग पुत्री कोमल की तलाश कर रहे है प्रार्थी की नाबालिग पुत्री कोमल मो० न0-6388811741 एवं 5,000/- रुपये अपने साथ ले गयी है। आज दिनांक 23.06. 2022 10 दिन होने को है परन्तु प्रार्थी की नाबालिग पुत्री की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है अभियुक्तगण के घर से जानकारी करने के बाद उपरोक्त दोनों अपराचीगण घटना दिनांक से फरार है। परिवार के बाकी सदस्य प्रार्थी को देखकर हंसी-मजाक कर रहे किन्तु अभियुक्तगण के परिवार से कोई भी यह बताने को तैयार नहीं कि घटना दिनांक से घर से कहा गये है। प्रार्थी एवं उसके परिवारीजन उक्त घटना के बाद डरे सहमें है उनको यह भय लगातार सता रहा है कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई आपराधिक घटना न घटित कर दी जाये या उसकी हत्या न कर दी जाये

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।