श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश मे दो निशान,दो प्रधान के धुर विरोधी थे।


 

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुँच कर दी श्रद्धांजलि,कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 और 35 A खत्म कर दी सच्ची श्रद्धांजलि

कांग्रेस सरकार ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल,आज ही के दिन हुई थी मृत्यु,बलिदान दिवस के रूप में भाजपा मना रही है पुण्यतिथि


नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल आज  सुबह तमामं कार्यकर्ताओं के साथ मुकेरी बाजार स्थित श्यामा मुखर्जी पार्क पहुँचे।जहां नगर पालिकाध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 69वी पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मना रहा है।इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 23 जून 1953 को श्रीनगर की जेल में रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी।काँग्रेस सरकार ने उन्हें 44 दिन जेल में रखा और उसी दौरान 23 जून,1953 को ड़ा0 मुखर्जी की मौत हो गई।श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश मे दो निशान,दो प्रधान के धुर विरोधी थे।वो देश को एकजूट करना चाहते थे।धारा 370 को खत्म कराने के लिये कई आंदोलन भी किये।भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 और 35 A को खत्म कर उनके सपने को साकार करने का काम किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।