पिपरी में युवक को चाकू मारने पर मचा हड़कंप
पिपरी में युवक को चाकू मारने पर मचा हड़कंप
क्षेत्राधिकारी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी का माला पहनाकर व्यापार मंडल और प्रधान संघ द्वारा किया गया विदाई समारोह।
क्षेत्राधिकारी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी का माला पहनाकर व्यापार मंडल और प्रधान संघ द्वारा किया गया विदाई समारोह।
*********
विदाई समारोह में भावुक हुए क्षेत्राधिकारी कहां क्षेत्र की जनता से जो प्यार और स्नेह मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता।
*********
प्रतापगढ़(ब्यूरो)/रानीगंज - पिछले लगभग 3 वर्षों से रानीगंज में सीओ के पद पर कार्यरत डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी का वाराणसी ग्रामीण तबादला होने पर रविवार को एक कार्यक्रम आयोजन कोतवाली मान्धाता परिसर में आयोजित की गई समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने क्षेत्राधिकारी का स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया।
समारोह में मांधाता क्षेत्र के सभी वर्ग के संभ्रांत व्यक्तियों ने पहुंच कर क्षेत्राधिकारी के कार्यकाल को सराहा वही विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बबऊ ने कहा कि सीओ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी एक ईमानदार अफसर के साथ-साथ एक सुलझे हुए इंसान है उनके कार्यकाल के दौरान मांधाता सहित कई थानों के थानाध्यक्षों को कानून का राज स्थापित करने में काफी सहूलियत मिली उन्होंने अपने से छोटे पुलिस पदाधिकारियों को भी हर काम में इज्जत बख्शा और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए हमेशा प्रेरित किया पुलिस प्रशासन उनके द्वारा दिए गए योगदान को आने वाले कई वर्षों तक याद रखेगा।
विदाई समारोह में भावुक होते हुए सीओ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहां मांधाता क्षेत्र के सभी संभ्रांत एवं गणमान्य व्यक्तियों और थाना के निरीक्षक व उप निरीक्षक तथा सिपाहियों का इतना प्यार और स्नेह देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अगर ड्यूटी के वक्त भी कभी ऊंची आवाज से किसी का दिल दुखा हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं और वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की जनता से जो प्यार और स्नेह हमें मिला उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित पत्रकारों को पेन और डायरी देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी का स्वागत अंगवस्त्र, रामायण,व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया गया इस मौके पर थाना प्रभारी विरेंद्र यादव, एसएसआई भृगु नाथ मिश्र, तेज सिंह, मण्डल अध्यक्ष नवीन सिंह, डॉ रमेश सिंह, मांधाता ग्राम प्रधान हरिराम मोदनवाल, पूरे लाल प्रधान रमेश सिंह, लाखापुर प्रधान सोनू, पूर्व मंडल अध्यक्ष भइया लाल सोनी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आरिफ खान, लाखूपुर प्रधान शकील अहमद, धरमपुर प्रधान लल्लन,व थाने के समस्त स्टाफ सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
डा.राम कृष्ण पाण्डेय प्रतापगढ़
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पिपरी में युवक को चाकू मारने पर मचा हड़कंप
सचिव तौसीफ अहमद व प्रधान अतहर अली के मनमाने रवैये के चलते नहीं मिल रहा पत्रो को आवास योजना का लाभ
प्रिय पत्रकार बंधु आप सभी को अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मनीष उपाध्याय का प्रेम भरा नमस्कार
Leave a Comment: