प्रिय पत्रकार बंधु आप सभी को अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मनीष उपाध्याय का प्रेम भरा नमस्कार
प्रिय पत्रकार बंधु आप सभी को अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मनीष उपाध्याय का प्रेम भरा नमस्कार। साथियों जैसा कि आप सभी जानते हैं की अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद द्वारा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए समस्त देश में हुंकार भरी जा चुकी है। प्रेस परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय सरकार के साथ साथ ही महामहिम राष्ट्रपति भारत के नाम पत्रकारों के हित में कानून बनाए जाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किए जा चुके हैं। साथियों यह ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद की मुहिम का अंत नहीं है । साथियों अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद की यह मुहिम अपने आखिरी अनजाम तक जारी रहेगी। इसके लिए हमें धैर्य एवं साहस की अति आवश्यकता है। मेरा सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है । कि वह अपनी पुरी ईमानदारी के साथ सामाजिक व प्रशासनिक बुराइयों को अपनी कलम से उजागर करते रहे। अपने कर्तव्य के प्रति निष्पक्षता के साथ इमानदारी अवश्य बनाए रखें।
ध्यान रहे कि हमारा कोई भी कृत्य की कानून के विरुद्ध न हो ।साथियों मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि आप सब का प्रेम भरा सहयोग अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद को मिलता रहा तो शीघ्र ही हम अपनी मंजिल को पा सकेंगे । एक पत्रकार निर्भय होकर कानून के संरक्षण में अपने कर्तव्य को निभा सकेगा ।फिर कोई पत्रकार के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज नहीं करा सकेगा और ना ही कोई व्यक्ति पत्रकार को धमकी देने का साहस कर सकेगा। साथियों अभी हमारी मांग राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के समक्ष उठाई गई है ।आवश्यकता पड़ी तो अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद न्यायपालिका के समक्ष अपनी मांग को उठाएगा। साथियों हमें भारत की न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है कि पत्रकारों के हित में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को निर्देश अवश्य ही जारी करेगी बस हमें साहस एवं धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है जय हिंद वंदे मातरम 9454325236,7905026393
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मुजरिया...... थाना क्षेत्र के सभी गांव में बने मंदिर एवं मस्जिद पर कार्यरत धर्मगुरुओं की एक बैठक का आयोजन थाना मुजरिया परिसर में किया गया
यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
Leave a Comment: