प्रिय पत्रकार बंधु आप सभी को अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मनीष उपाध्याय का प्रेम भरा नमस्कार
प्रिय पत्रकार बंधु आप सभी को अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मनीष उपाध्याय का प्रेम भरा नमस्कार
सचिव तौसीफ अहमद व प्रधान अतहर अली के मनमाने रवैये के चलते नहीं मिल रहा पत्रो को आवास योजना का लाभ
सिर पर पक्की छत की आस लिए इंतजार में बैठे हितग्राही, सचिव तौसीफ अहमद व प्रधान अतहर अली के मनमाने रवैये के चलते नहीं मिल रहा पत्रो को आवास योजना का लाभ
मामला ग्राम पंचायत रायपुर विकास खण्ड बिजुआ जनपद खीरी में आज भी ग्रामवासी नरकीय जीवन जीने पर मजबूर है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक पंचायतों में बड़े पैमाने पर आवास का निर्माण कराए जाने की योजना है। जिसमें आवासहीन या कच्चे मकानों में रहकर जीवन यापन कर रहे लोगों को योजना के तहत आवास बनवाना। लेकिन आज भी कई निर्धन आवासहीन लोगों को इस योजना का लाभ से वंचित है। जिसके चलते कई निर्धन परिवार घासफूंस की झोपड़ी बनाकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। जहां एक ओर केंद्र व राज्य सरकार हर गरीब परिवार को अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से पक्का मकान देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वहीं धरातल पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से क्षेत्र के गरीब लोगों के पक्के आवासों में रहना केवल सपना ही रह गया है। जिले के जनपद पंचायत क्षेत्रों के गरीबों को अपना घर मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को इस का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण यहां के कई पात्र हितग्राहियों को अपने कच्चे और जर्जर हो चुके आवासों में ही गुजर बसर करना पड़ रहा है। क्षेत्र में अधिकांस लोग दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। उनके पास वर्तमान में जर्जर हो रही झोपड़ी ही उनका आश्रय स्थल है। जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार पंचायत से अपने लिए आवास योजना का लाभ मांग चुके हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई है। जिसके चलते क्षेत्र के किसी भी गांव में प्रवेश करते ही मिट्टी के मकानों का कुनबा दिखाई देता है। यहां पर लोगों से बात करने पर एक ही जवाब मिलता है कि जो पैसे वाले हैं और सरपंच और सचिव को खर्चा देते हैं, उन्हें ही आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। आप सुनिए बुजुर्ग व ग्रामीणों की आप बीती…..
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
प्रिय पत्रकार बंधु आप सभी को अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मनीष उपाध्याय का प्रेम भरा नमस्कार
मुजरिया...... थाना क्षेत्र के सभी गांव में बने मंदिर एवं मस्जिद पर कार्यरत धर्मगुरुओं की एक बैठक का आयोजन थाना मुजरिया परिसर में किया गया यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
UP: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का सपा प्रमुख पर हमला, बोले- पिटाई दंगाइयों, पत्थरबाजों की होती है, दर्द अखिलेश यादव को होता है
Leave a Comment: