प्रयागराज#गंगा दशहरा के अंतिम दिन संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,


(यूपी अब तक टीवी न्यूज चैनल)से
प्रयागराज ब्यूरो चीफ नागेन्द्र प्रजापति की खास रिपोर्ट:

प्रयागराज#

प्रयागराज#गंगा दशहरा के अंतिम दिन संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,

बिहार के सिवान जिले से आयी रिनू सिंह और सालनी सिंह और अन्य प्रदेश से आये लोगों ने मां गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा जी के बारे में बताया 
आइए देखते हैं क्या बताया

 गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है!
 मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की आरती और पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र माना गया है किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य में गंगाजल का प्रयोग किया जाता है इसलिए गंगा दशहरा का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा हस्त नक्षत्र में पृथ्वी पर अवतरित हुई थी इसके बाद से श्रद्धालु गंगा में स्नान करते हैं और दान करते हैं कहा जाता है कि इस दिन गंगा नदी मे स्नान करने से व्यक्ति के 10 तरह के पाप मिट जाते हैं इसके साथ ही कहा जाता है कि पूरे माघ मास का स्नान गंगा दशहरा के 1 दिन के स्नान के बराबर  होता है इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन की समस्याएं भी खत्म हो जाती है गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी कर रहे हैं संगम क्षेत्र में स्नान करने आए श्रद्धालु स्नान के बाद ध्यान कर रहे हैं चंदन टीका लगवा रहे हैं शास्त्रों के अनुसार इस दिन धरती पर मां गंगा अवतरित हुई थी इसलिए इस शुभ तिथि को गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व बताया गया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।