लखनऊ, =उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार को 21 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद गुरुवार शाम फिर 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में विशेष सचिव, आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
यूपी सरकार ने गुरुवार को 17 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सचिव चिकित्सा शिक्षा रहे गौरीशंकर प्रियदर्शी को ग्राम्य विकास आयुक्त बनाया गया है। यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद से हटाये जाने के बाद प्रतीक्षारत कंचन वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनात किया गया है। सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे शाहिद मंजर अब्बास रिजवी अब सचिव वित्त की भूमिका निभाएंगे।
पोस्टिंग का इंतजार कर रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डा. वेदपति मिश्रा को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। विशेष सचिव वित्त प्रकाश बिन्दु को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा रहे जयशंकर दुबे अब विशेष सचिव वित्त होंगे।
विशेष सचिव नगर विकास संजय कुमार सिंह यादव को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद के पद पर भेजा गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र प्रसाद को प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का दायित्व दिया गया है। सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे अमित पाल अब मेरठ के नगर आयुक्त होंगे। बहराइच के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार को सोनभद्र का सीडीओ बनाया गया है।सिद्धार्थनगर के सीडीओ पुलकित गर्ग झांसी के नगर आयुक्त नियुक्त किये गए हैं। मुजफ्फरनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेन्द्र कुमार अब सिद्धार्थनगर के सीडीओ की जिम्मेदारी निभाएंगे। मुजफ्फरनगर के सीडीओ आलोक यादव को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप भागिया को सीडीओ मुजफ्फरनगर बनाया गया है। बरेली के सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग प्रयागराज के नगर आयुक्त होंगे। सिद्धार्थनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश को बरेली के सीडीओ पद पर भेजा गया है।
यह रही तबादले की पूरी लिस्ट...
1. गौरी शंकर प्रियदर्शी - आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग
2. कंचन वर्मा - महानिरीक्षक निबंधन विभाग
3. शाहिद अंबर अब्बास रिजवी - सचिव वित्त विभाग
4. प्रमोद कुमार उपाध्याय - अपर महानिरीक्षण निबंधन विभाग
5. डा. वेवपति मिश्रा - विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
6. प्रकाश बिंदु - विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
7. जयशंकर दुबे - विशेष सचिव वित्त विभाग
8. संजय कुमार सिंह यादव - सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद
9. महेंद्र प्रसाद - प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
10. अमित पाल - नगर आयुक्त मेरठ
11. सौरभ गंगवार - मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र
12. पुलकित गर्ग - नगर आयुक्त नगर निगम झांसी
13. जयेंद्र कुमार - मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर
14. आलोक यादव - उपाध्यक्ष झांसी प्राधिकरण
15. संदीप भागिया - मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर
16. चंद्र मोहन गर्ग - नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज
17. जग प्रवेश - मुख्य विकास अधिकारी बरेली
aaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaa
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले
aaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaa
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन ने मंगलवार को 20 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जबकि एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजधानी लखनऊ समेत नौ जिलों गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा और फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी (डीएम) तैनात किये गए हैं जबकि बरेली मंडल में नए आयुक्त भेजे गए हैं। योगी सरकार मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक और शिकायतों के आधार पर जल्दी ही कई और जिलाधिकारियों और जनता से सीधे जुड़े विभागों में तैनात आइएएस अफसरों के तबादले कर सकती है।उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुके लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश और इटावा की डीएम श्रुति सिंह को शासन में सचिव पद पर तैनाती दी गई है। अभिषेक प्रकाश को सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा श्रुति सिंह को सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ विभाग का महानिदेशक भी बनाया गया है। सचिव पद पर प्रमोट हो चुकीं अलीगढ़ की डीएम सेल्वा कुमारी जे. अब बरेली मंडल की आयुक्त होंगी।निदेशक स्थानीय निकाय रहीं शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त बनाया गया है। वह भी सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुकी हैं। बरेली मंडल के आयुक्त आर.रमेश कुमार अब प्रमुख सचिव रेशम विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा के साथ राज्य परियोजना निदेशक व निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनात रहीं अनामिका सिंह को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश अब गोरखपुर के डीएम होंगे। गोरखपुर के डीएम के साथ मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज के पद पर तैनात रहे विजय किरन आनंद को फिर प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। उन्हें मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएम फिरोजाबाद रहे सूर्यपाल गंगवार अब लखनऊ के डीएम होंगे।मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाख जी. को एक बार फिर कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। विशाख जी. पहले भी डीएम कानपुर रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग ने उन्हें डीएम कानपुर के पद से हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्हें विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल अब बलिया में यह जिम्मेदारी संभालेंगी। बलिया के डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह को डीएम अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।
डीएम जालौन रहीं प्रियंका निरंजन को डीएम बस्ती तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत रहीं चांदनी सिंह को डीएम जालौन बनाया गया है। झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय अब डीएम इटावा होंगे। प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को डीएम फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।
कानपुर की डीएम नेहा शर्मा अब निदेशक स्थानीय निकाय होंगी। विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनात भवानी सिंह खगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह-द्वितीय को उनके वर्तमान पद के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनाती दी गई है। महाराजगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीलम साईं तेजा को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है।
1. कृष्णा करुणेश - जिलाधिकारी गोरखपुर
2. विजय किरण आनंद - प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार
3. अनामिका सिंह सचिव
4. सूर्यपाल गंगवार - जिलाधिकारी लखनऊ
5. अभिषेक प्रकाश - सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
6. विशाख जी. - जिलाधिकारी कानपुर
7. भवानी सिंह - एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
8. अनुपम शुक्ला - विशेष सचिव ऊर्जा
9. सीलम साईं - सीडीओ जौनपुर
10. सेल्वा कुमारी जे - आयुक्त बरेली
11. सौम्या अग्रवाल - जिलाधिकारी, बलिया
12. इंद्र विक्रम सिंह - जिलाधिकारी, अलीगढ़
13. प्रियंका निरंजन - जिलाधिकारी , बस्ती
14. चांदनी सिंह - जिलाधिकार जालौन
15. अवनीश कुमार राय - जिलाधिकारी, इटावा
16. श्रुति सिंह - सचिव, चिकित्सा
17. रवि रंजन - जिलाधिकारी , फिरोजाबाद
18. नेहा शर्मा - निदेशक, स्थानीय निकाय
19. शकुंतला गौतम - श्रम आयुक्त, कानपुर
20. आर रमेश कुमार - प्रमुख सचिव, रेशम
21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय - उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: