अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के संबध में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक


अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के संबध में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर जनपद

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में 09 जून 2022 / 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के संबध में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में जिलाधिकारी कक्ष में बैठक एक सम्पन्न हुई। 
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जनपद स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार लोगो की संख्या होनी चाहिए। इसके साथ-साथ जिलाधिकारी ने कहा कि महाविद्यालय, विद्यालय, स्कूलो पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएँ तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति हो। इसके अलावा ग्राम पंचायत तथा नगर पालिका/नगर पंचायतो पर भी आयोजित किया जाये। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी डा0 अशोक कुमार ने बताया कि तहसील स्तर व ब्लाक स्तर हेतु मास्टर ट्रेनर को कामन योगा प्रोटोकाल का प्रशिक्षण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, कर्मचारी को कामन योगा प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास कराया जायेगा। दिनांक 21 जून को सुबह 7-8 बजे तक ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योगा का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 
    इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ जग प्रवेश, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।