पुलिस ने दी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी। जनपद की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं डग्गामार मारी वाहन।
पुलिस ने दी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी। जनपद की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं डग्गामार मारी वाहन।
चोरी की घटना को अंजाम दिया
अब तक टीवी से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट इस बार चोरों ने राय रेस्टोरेंट के पीछे एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।घर के मालिक तकदीर चंद पुत्र सुख राम निवासी 117,दीप नगर ने बताया कि उनका दीप नगर चुंगी के समीप सैलून है और वे वहां पर काम खत्म करने के बाद जब दोपहर को लगभग 3 बजे करीब घर खाना खाने के लिए आएं तो उन्होंने देखा कि कमरे के ताले टूटे पड़े हुए थे साथ ही अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा हुआ था।उनका परिवार हिमाचल गया हुआ था जिस वजह से घर में कोई नही था।उन्होंने उसके बाद इसकी जानकारी आदर्श युवा जन समिति के अध्यक्ष विवेक यादव को दी और जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।मौके पर पराहपुर चौंकी इंचार्ज सुरजीत सिंह अपनी टीम सहित पहुंचे जिन्हे उन्होंने जानकारी में बताया कि चोरी लगभग 1 बजे से 3 बजे के बीच में हुई और चोर घर से लगभग 3 लाख रुपए के गहने जिसमे अंगूठियां,गले के सेट,मांग टिक्का आदि शामिल है के साथ नगद 45 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इस बारे पत्रकारों ने जब चौंकी इंचार्ज से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी जवाब देने से इंकार कर दिया और वही पुराना राग अलापा जिसमे इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
गौरतलब हो कि पिछले लंबे समय से दीप नगर तथा साथ लगते क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाओं को चोर बेखौफ होकर अंजाम दे रहें है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे सिर्फ सीसीटीवी फुटेज खंगालने के सिवा किसी भी चोरी की वारदात को ट्रेस करने में सफल नहीं हो सकी है। उल्टा पुलिस चोरों का निशाना बने घर के सदस्यों को मीडिया तक न जाने बारे भी ये कह कर सलाह दे आते है कि मीडिया में खबर चलने के बाद चोर अलर्ट हो जाते हैं जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है और लोग मीडिया में खबर देने से कतराते है परंतु उसके बावजूद भी आज तक पुलिस किसी भी चोरी को ट्रेस नही कर सकी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पुलिस ने दी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी। जनपद की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं डग्गामार मारी वाहन।
ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़।। गांँजे की भारी खेप बरामद।
ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ पुलिस के सामने दबंग ने तानी पिस्टल
Leave a Comment: