ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़।। गांँजे की भारी खेप बरामद।
ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़।। गांँजे की भारी खेप बरामद।
पुलिस ने दी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी। जनपद की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं डग्गामार मारी वाहन।
पुलिस ने दी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी। जनपद की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं डग्गामार मारी वाहन। बिजनौर जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल एवं शहर कोतवाल माधव सिंह बिष्ट के निर्देशन में धामपुर पुलिस द्वारा नगर में भ्रमण करके सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक को नगर एवं ग्रमीण क्षेत्रों में बाजारों, मुख्य सड़कों, नगरों के मुख्य चौराहों आदि स्थानों पर से किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटवाए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं ।जिसके अनुपालन में धामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है । वहीं दुसरी ओर जनपदों के अंदर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे डग्गामार वाहनों को तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं । परंतु धामपुर नगर के मुख्य चौराहे नगीना चौक सुभाष चौक से धामपुर- नगीना, धामपुर- बिजनौर ,धामपुर- नूरपुर , धामपुर - स्योहारा के बीच के बीच में टाटा मैक्स गाड़ियां मिनी बसे अवैध रूप से बेरोकटोक संचालित की जा रही है जिस कारण उत्तर प्रदेश परिवहन निगम परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है । परंतु जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । अब तक टीवी न्यूज़ चैनल द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हानि को रोकने हेतु उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों एवं आरटीओ बिजनौर को अनेकों बार अवगत कराया जा चुका है । परंतु आरटीओ बिजनौर द्वारा खुलेआम जनपद के विभिन्न मार्गो पर अवैध रूप से सरपट दौड़ रहे डग्गामार वाहनों को आंखें बंद करके देखा जा रहा है। आरटीओ बिजनौर के द्वारा इन अवैध वाहनों को बंद कराए जाने के संबंध में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसका आम जनता के द्वारा गलत अर्थ लगाया जा रहा है। उधर दूसरी ओर इन डग्गामार वाहनों के संचालकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इन वाहनों को कोई नहीं रोक सकता है। यहां मुख्य सवाल यह पैदा होता है कि आखिर इन डग्गामार वाहनों का संरक्षण कौन है ? वह कौन व्यक्ति है जो खुलेआम उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को वित्तीय हानि पहुंचाने में लगा हुआ है? जिसके आगे जिले का प्रशासन पूर्ण रूप से नतमस्तक हो चुका है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़।। गांँजे की भारी खेप बरामद।
ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ पुलिस के सामने दबंग ने तानी पिस्टल
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल रिपोर्टर सचिन रस्तोगी जिला संभल राष्ट्रीय नदी जीवन दायिनी माँ गंगा कि पृथ्वी पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा के अवसर पर समाजसेवी क्लब की ओर से इस्लामनगर डाकखाना रोड पर मां गंगा दशहरे पर शरबत का किया गया आयोजन काफी लोगों ने शरबत पीकर लिया आनंद अन्नू गुप्ता राजीव मिश्रा कुल
Leave a Comment: