डुमरियागंज के खंड शिक्षा अधिकारी की यह काले कलर की बोलेरो गाड़ी जॊ की चोरी की है


खण्ड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज निकला तथाकथित वाहन चोर 

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरॊचीफ सिद्धार्थनगर जनपद

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड डुमरियागंज के खंड शिक्षा अधिकारी की यह काले कलर की बोलेरो गाड़ी जॊ की चोरी की है और इसका चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर दनॊं फ़र्ज़ी हैं | जिस पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है बीईओ, डुमरियागंज
इस बोलेरो पर बाइक का नम्बर प्लेट लगाकर चलते थे बीईओ डुमरियागंज
 आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी कुँवर विक्रम पांडेय ने जाँच के दौरान बताया की उन्होंने ये गाड़ी बस्ती में किसी व्यक्ति से ख़रीदा गया था |
उक्त वाहन बस्ती के पुलिस लाइन निवासी मधुसधन मिश्रा के नाम पंजीकृत है । 
डुमरियागंज पुलिस के मुताबिक बीते मंगलवार की शाम बेदौलागढ़ में पुलिस वाहन चेकिंग में जुटी थी, ड्राइवर मौक़ा देख भागने में सफल रहा, पुलिस ने पूरे मामले के मद्देनज़र बीईओ कुँवर विक्रम पांडेय पर आईपीसी की धारा 402 और 406  के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने जब कुँवर विक्रम से गाड़ी के काग़ज़ माँगे तो वो नहीं दिखा सके, जाँच अभी भी जारी है चर्चा है स्थानीय पुलिस नई कहानी जाँच के दौरान गढ़ रहीं है।
लेकिन अगर क़स्बे के सीसीटीवी फ़ुटेज को चेक किया जाये तो स्पष्ट हो जाएगा की आरोपी बीईओ इसी गाड़ी से ही चलते थे
यही नही टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी से स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
इस सम्बन्ध में सीओ पुलिस डुमरियागंज अजय श्रीवास्तव ने कहा आरोपी सीईओ पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुटी है, आरटीओ विभाग से जानकारी माँगी गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।