कोलकाता पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से शनिवार को फिर हावड़ा के पांचला
व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। क्लब में तोड़फोड़ की गई। पुलिस पर पथराव किया गया। 15 जून तक धारा 144 लागू।
आरोपित को शक है कि उसकी बहन की मौत नहीं हत्या हुई है और उसमे बुआ का हाथ है।
अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात के अहमदाबाद में बुआ की हत्या कराने के लिए भतीजे की ओर से दो शूटरों को पांच लाख रुपये की सुपारी देने का मामला सामने आया है। आरोपित को शक है कि उसकी बहन की मौत नहीं हत्या हुई है और उसमे बुआ का हाथ है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डीपी चुडास्मा के अनुसार, जूहापूरा निवासी आरोपित शोहिल खान मलेक (26) की बहन की मौत कुछ दिन पहले हो गई थी। शोहिल को यह शक है कि उसकी बहन की हत्या हुई है तथा उसमें इसकी बुआ मुनीरा बानू का हाथ है। इसका बदला लेने के लिए शोहिल ने अस्फाक मुलतानी (28) व शोहिल दीवान (22) को बुआ की हत्या करने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी की पेशकश की। आरोपित ने इन दोनों को रिवाल्वर व गोली भी दी। गत 30 मई को दोनों शूटरों ने मुनीरा बानू पर आटो में बैठकर बाहर जाते वक्त गोली चलाई, लेकिन वह बच गई। अपराध शाखा ने इस मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपितों को सरखेज रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया।
गौरतलब है कि अगस्त, 2021 में वडोदरा जिले के करजण में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या करने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपितों को धर दबोचा था। दरअसल, आरोपितों तक पहुंचने में स्निफर डाग की बड़ी भूमिका रही थी। घटनास्थल से 700 मीटर की दूरी पर एक आबादी में पहुंच कर स्निफर डाग ने एक युवक पर भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शंका के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपित टूट गया और उसने सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि महिला के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सभी आरोपित मूल यूपी और बिहार के रहने वाले थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। क्लब में तोड़फोड़ की गई। पुलिस पर पथराव किया गया। 15 जून तक धारा 144 लागू।
पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
बैठक में राज्य मंत्री के० पी० मलिक जी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हो
Leave a Comment: