झज्जर के मातनहेल में रहने वाले एक पूर्व फौजी की मौत का राज आडियो रिकार्डिंग से खुला है। दरअसल तत्कालीन समय में परिवार ने मामले को आत्महत्या समझते हुए
पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। क्लब में तोड़फोड़ की गई। पुलिस पर पथराव किया गया। 15 जून तक धारा 144 लागू।
पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से बंगाल के हावड़ा समेत कई हिस्सों में लगातार तीसरे दिन हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसी क्रम में हावड़ा में शनिवार को फिर हिंसा भड़क उठी और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। यहां के पांचला बाजार इलाके में धारा 144 के बावजूद लोग प्रदर्शन करने पहुंच गए और उपद्रवियों ने क्लब समेत कई दुकानों में तोडफ़ोड़ व आगजनी की। पुलिस ने उपद्रवियों को जब रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, हालात को काबू में करने व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की तथा आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस के अनुसार, अब स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, हावड़ा में हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 53 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिला प्रशासन ने हिंसा को देखते हुए 15 जून तक हावड़ा के उलबेडिय़ा, डोमजूर और पांचला जैसे अधिकांश हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। वहीं, जिले में 13 जून तक इंटरनेट सेवाओं पर शुक्रवार रात से ही रोक है। इधर, हावड़ा के अलावा मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा, रेजीनगर और भरतपुर इलाके में भी हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर राज्य प्रशासन ने शनिवार शाम से 14 जून की सुबह छह बजे तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। इधर, हिंसा के चलते पांचला व उलबेडिय़ा इलाके से कई हिंदू परिवारों के पलायन की भी खबर है।
बता दें कि शुक्रवार को जूमे की नमाज के बाद हावड़ा के उलबेडिय़ा, डोमजूर समेत कई हिस्सों में जमकर हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने सड़क व रेल मार्ग को अवरुद्ध करने के साथ जमकर आगजनी व पत्थरबाजी की थी। पुलिस चौकी व थाने पर हमले के साथ पुलिस के कई वाहनों को भी जला दिया गया था। साथ ही उपद्रवियों ने भाजपा के दो पार्टी कार्यालयों को भी फूंक दिया था और अनेक घरों में तोडफ़ोड़ की थी।
इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने शनिवार को हावड़ा जिले में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने से रोक दिया। उनका काफिला विद्यासागर सेतु के पास टोल प्लाजा पर जैसे ही पहुंचा, पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसको लेकर पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई। बाद में पुलिस ने मजूमदार समेत अन्य पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसपर मजूमदार ने कहा कि बंगाल की पुलिस गुंडा होकर काम कर रही है। वहीं, हिंसा पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ममता सरकार बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश रच रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
बैठक में राज्य मंत्री के० पी० मलिक जी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
Leave a Comment: