सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई


देश के 15 राज्यों से 57 राज्यसभा सदस्य चुनने की प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को जहां कई जगह पर आरोप-प्रत्यारोप चला नहीं सर्वाधिक 11 राज्यसभा सदस्य देने वाले उत्तर प्रदेश में निर्वाचन निर्विरोध हो गया। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के आठ तथा समाजवादी पार्टी के सहयोग से तीन सदस्य उच्च सदन पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीट पर 12 लोगों ने अपना नामांकन किया था, लेकिन एक निर्दलीय का पत्र खारिज होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के आठ और समाजवादी पार्टी और उनके समर्थित तीन सदस्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करने के बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने भाजपा के आठ तथा समाजवादी पार्टी व समर्थित तीन सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश राज्य सभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 में विधान सभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के उपरान्त सभी 11 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

जिनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है, उनमें भारतीय जनता पार्टी के डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेन्द्र कुमार नागर, डा. के लक्ष्मण, मिथलेश कुमार, बाबू राम निषाद, डा. राधा मोहन दास अग्रवाल, दर्शना सिंह एवं संगीता यादव हैं।

इनके साथ ही समाजवादी पार्टी के जावेद अली, समाजवादी पार्टी समर्थित निर्दलीय कपिल सिब्बल तथा राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने राज्य सभा सदस्य के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंप दिया।

राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश से 11, उत्तराखंड से एक, झारखंड से दो, बिहार से पांच, पंजाब से दो, हरियाणा से दो, राजस्थान से चार, मध्य प्रदेश से तीन, महाराष्ट्र से छह, कर्नाटक से चार, तमिलनाडु से छह, आंध्र प्रदेश से चार, ओडिशा से तीन, तेलंगाना से दो, तथा छत्तीसगढ़ से दो सदस्य राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ राज्यसभा सदस्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के प्रति जनता का विश्वास है, जिसके प्रतिफल से आज सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की नीतियों पर जनता के अगाध प्रेम के परिणामस्वरूप संसदीय प्रणाली के उच्च सदन में पहुंचकर सभी निर्वाचित सदस्य उनके हित व सर्वांगीण विकास के लिए सतत क्रियाशील रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि से हम आगामी वर्षों में उत्तर प्रदेश के विकास में सहभागी बनेंगे व नई ऊंचाइयों पर ले जाने के मार्ग को प्रशस्त करेंगे।

चार जुलाई के बाद राज्यसभा में यूपी कोटे की पार्टीवार सीटें

पार्टी : सीटों की संख्या

भाजपा : 25

सपा गठबंधन : पांच

बसपा : एक । 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।