Abtaktv राजधानी लखनऊ में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट
राजधानी लखनऊ में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट
पुलिस ने बवाल करने वाले अज्ञात पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ 29 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में प्रयागराज में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद भड़के उपद्रव का जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से भी कनेक्शन सामने आ गया है। देश भर में जेएनयू से ही सीएए तथा एनआरसी का विरोध प्रारंभ हुआ था। प्रयागराज में शुक्रवार को हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद अहमद उर्फ पंप से पूछताछ चल रही है। जावेद अहमद की बेटी जेएनयू में पढ़ रही बेटी की भी इस मामले में संलिप्तता की आशंका है। पुलिस सारा से भी पूछताछ करेगी।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के बयान के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के अन्य शहरों के साथ संगमनगरी प्रयागराज में मुसलमानों का विरोध काफी उग्र हो गया। यहां पर कुछ लोगों ने साजिश के तहत नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया था। नमाज के बाद अटाला क्षेत्र में हुए उपद्रव के मास्टर माइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कल जावेद के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट और काल डिटेल डिलीट किए गए हैं। पुलिस उसकी रिकवरी कर तार जोड़ने में जुटी है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है पूछताछ में पंप का कारोबार करने वाले जावेद ने बताया है कि उसकी बेटी दिल्ली जेएनयू में पढ़ती है। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे घटनाक्रम में जावेद की बेटी भी भारत बंद के आह्वान को लेकर संलिप्तता है। उसकी संदिग्ध भूमिका की भी जांच होगी।
पुलिस ने बवाल करने वाले अज्ञात पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ 29 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसमें 70 नामजद में 68 की गिरफ्तारी भी की गई है। अब अटाला में हुए अवैध निर्माण और बिजली के बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। एसपी सिटी अटाला में अवैध निर्माण तोड़े जाने की चेतावनी ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से दी है। मौके पर बुलडोजर भी मंगाए गए हैं। प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज के उपद्रव के आरोपितों में मुख्य रुप से अटाला बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अली अहमद के साथ एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष शाह आलम, जीशान रहमानी, सीएए प्रोटेस्ट लीडर और जेएनयू की छात्रा आइसा कार्यकर्ता सारा अहमद, वामपंथी नेता आशीष मित्तल, सोशल एक्टिविस्ट जावेद अहमद उर्फ पंप, स्थानीय पार्षद मोईनुद्दीन और एक्टिविस्ट अली अहमद शामिल हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
राजधानी लखनऊ में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट
तीन माह पहले प्रधान के घर से हुई गायब लड़की को पुलिस नही कर पाई बरामद
पुलिस की कर्रवाई से नाराज होकर युवक ने खाया जहर,
Leave a Comment: