सरकार की सक्रियता को आम जनता महसूस करें इसके लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करना जरूरी- मा0 प्रभारी मंत्री
बैठक में राज्य मंत्री के० पी० मलिक जी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हो
पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
संवाद सूत्र, साल्हावास : करीब छह माह पहले (19 दिसंबर) गांव मातनहेल में रहने वाले एक पूर्व फौजी की मौत का राज आडियो रिकार्डिंग से खुला है। दरअसल, तत्कालीन समय में परिवार ने मामले को आत्महत्या समझते हुए पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। लेकिन, बाद में जब मृतक की पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों को धमकी देने लगी तो उसके चाल-चलन पर शक होने लगा। स्वजनों के स्तर पर की गई पड़ताल में आडियो रिकार्डिंग सामने आईं।
जिससे सामने आया कि पूर्व फौजी विजय ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि, साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। आशिक व उसके साथियों के साथ मिलकर फौजी की पत्नी भारती ने घटनाक्रम को बड़े करीने से घटना को अंजाम दिलवाया है। विजय के छोटे भाई जगवीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके आधार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मातनहेल निवासी जगवीर पुत्र करतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फौज से सेवानिवृत होकर लौटे बड़े भाई विजय की 19 दिसंबर को मौत हो गई थी, जिसे आत्महत्या मानकर बगैर पुलिस को सूचना दिये परिवार ने दाहसंस्कार कर दिया गया। कुछ समय के बाद परिवार को भाभी भारती के चाल-चलन पर शक हुआ। परिवार के स्तर पर जब विजय की मौत को लेकर छानबीन की जा रही थी तो भारती जगवीर व उसकी मां रिसालो को मारने की धमकी देते हुए यह कहने लगी कि जैसे उसने अपने पति को मरवाया है, उन्हें भी मरवा देगी। तुमसे जो होता हो वो कर लों
नशे की गोलियां देने के बाद लटकाया फांसी पर
- परिवार के स्तर पर की गई छानबीन में सामने आया कि 18 दिसंबर को विजय को भारती ने नशीली गोलिया खिलाई थी। इसी रात को अमित राठी पुत्र शम्भुदयाल राठी निवासी झझारपुर, जिला अलवर, राजस्थान, सोनू निवासी सुधमेडी जिला अलवर, धीरज निवासी नांगल चौधरी जिला महेन्द्रगढ के साथ योजना बनाकर (साजिश रच कर ) हत्या कर दी। आरोप है कि अमित राठी के भारती के साथ नाजायज संबंध है। पीड़ित परिवार ने तीनों आरोपितों में से सोनू की आडियो रिकार्डिंग जो कि विजय की हत्या के सिलसिले में हुई बातचीत को लेकर है, पुलिस को सौंपी गई है।
जुलाई में हुआ था सेवानिवृत
विजय जुलाई 2021 में ही फौज से सेवानिवृत होकर आया था। फौज से लौटने के करीब पांच माह के बाद ही यह वारदात अंजाम दी गई। विजय का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की उम्र करीब 21 साल है और बेटा छोटा है।
प्रतिक्रिया : शिकायत के आधार पर आरोपित महिला व उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार जांच की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बैठक में राज्य मंत्री के० पी० मलिक जी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
पुलिस ने बवाल करने वाले अज्ञात पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ 29 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
Leave a Comment: