Aaj ka Suvichar in Hindi | आज का सुविचार सबसे अच्छा | सुबह के लिए अनमोल विचार | सुप्रभात गुड मार्निंग
आज का सुविचार सबसे अच्छा | सुबह के लिए अनमोल विचार | सुप्रभात गुड मार्निंग
हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप गिरफ्तार है। उसकी बेटी आफरीन फातिमा इन दिनों काफी चर्चा में हैं
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों पर जमकर उपद्रव और हिंसा हुई। प्रयागराज में हुई हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप गिरफ्तार है। उसकी बेटी आफरीन फातिमा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। प्रयागराज हिंसा की जांच कर रही पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जावेद पंप की बेटी ने अपने ट्विटर के बायो में रहने की जगह एक ऐसा शब्द जोड़ दिया है, जिससे जांच एजेंसियां अब जांच में जुट गईं हैं।दरअसल पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर अपने बायो में लोकेशन हिंदुस्तान की जगह लिंचिस्तान लिख दिया है और जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। यह कृत्य देश विरोधी गतिविधियों की ओर इशारा कर रहा है। इंटरनेट मीडिया के कुछ प्लेटफार्म पर जावेद को दिल्ली दंगे के साजिशकर्ता उमर खालिद के अब्बा का करीबी बताया जा रहा है। ट्विटर पर हैशटैग स्टैंड विथ आफरीन फातिमा ट्रेंड कर रहा है। इसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिले में कौन-कौन शख्स हैं, जो उपद्रवियों का समर्थन इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। उनके बारे में भी पूरी जानकारी जुटाते हुए प्रोफाइल खंगाली जा रही है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा कायम करने की बात की जा रही है।
प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के घर को बुलडोजर से जमींदोज किया गया तो दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसकी वजह जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा है। दरअसल आफरीन जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर हैं। सीएए और एनआरसी को लेकर प्रोटेस्ट में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुकी हैं।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से बैचलर ऑफ आर्ट (बीए) और मास्टर ऑफ आर्ट (एमए) कर चुकी आफरीन फातिमा जेएनयू स्कालर हैं। दिल्ली में हुए सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शनों में आफरीन फातिमा के जंतर-मंतर और शाहीन आग में दिए गए विवादित भाषण काफी वायरल हुए थे। शाहीनबाग में आंदोलन के दौरान आफरीन फातिमा सक्रिय रही थीं। आफरीन हिजाब बैन के दौरान भी काफी मुखर रही थीं। साउथ इंडिया में कई शहरों का दौरा कर प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था।जावेद मोहम्मद उर्फ पंप की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम आफरीन फातिमा और छोटी का नाम सुमैया फातिमा है। आफरीन ने ग्रेजुएशन के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां से लैंग्विस्टक्स में बीए ऑनर्स और एमए किया। आफरीन एएमयू में पढ़ाई करने के दौरान ही छात्र राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। तभी से वह छात्रों की समस्याओं पर अपने विचार प्रमुखता से जाहिर करती रही हैं। वहीं, दूसरी बेटी सुमैया भी इन दिनों प्रयागराज से ही पीएचडी कर रही है।बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिला प्रशासन और पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का अवैध रूप से निर्मित दो मंजिला घर रविवार को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर के अटाला और करेली क्षेत्र में पुलिस पर पथराव की घटना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
आज का सुविचार सबसे अच्छा | सुबह के लिए अनमोल विचार | सुप्रभात गुड मार्निंग
जाने के संबध में जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास की बैठक जिलाधिकारी
पंप संचालक के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी,
Leave a Comment: