पंप संचालक के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी,


एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर बताया कि पंप संचालक के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी,


दरअसल सिविल लाइन निवसी कबीर खन्ना पेट्रोल पंप संचालक है। रविवार की रात कबीर अपनी मां के साथ घर में मौजूद थे तभी दो बदमाश घर में दाखिल होकर बुजुर्ग मां से चाकू की नोक पर पहले मोबाइल लूटा फिर नकदी की डिमांड की और एक बदमाश नकदी लेने के लिए संचालक के साथ पेट्रोल पंप तक पहुंचा। लेकिन खतरा भांपकर बगैर नकदी लिए ही भाग गया, इसी बीच संचालक के घर से दूसरा बदमाश भी फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूटे गये सामान के साथ आरोपी राहुल और भूपेंद्र को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है,


एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सिविल लाइन निवासी कबीर खन्ना के घर से दो अभियुक्तों द्वारा चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी देकर लूट की घटना कारित की गई थी सूचना मिलते ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करलिया गया है 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।