झांसी के नवाबाद थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक के घर से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है,
पंप संचालक के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी,
जाने के संबध में जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास की बैठक जिलाधिकारी
सिद्धार्थनगर के खनन क्षेत्रों में बालू की पुनःपूर्ति अध्ययन कराये जाने के संबध में जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास की बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार सिद्धार्थनगर में सम्पन्न हुई।
जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि खनिज बाहुल्य क्षेत्रों में नदियों में बालू की पुनः पूर्ति अध्ययन कराये जाने हेतु राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मानसून सत्र वर्तमान 01 जुलाई 2022 से प्रारम्भ हो रहा है। प्रत्येक दशा में प्री मानसून से संबधित अध्ययन 01 जुलाई 2022 से पूर्व पूर्ण किया जाना आवश्यक है। इसके पश्चात पोस्ट मानसून से संबधित अध्ययन 01 अक्टूबर 2022 के पश्चात होगे। खनन क्षेत्रों में पुनः पूर्ति अध्ययन हेतु सीएमपीडीआईएल संस्था को अग्रेत्तर नामित किया गया है जिसके लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा कार्यादेश जारी करने का निर्देश दिया गया। यह संस्था बालू जमा होने की प्रक्रिया का अध्ययन करेगी।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार चौधरी, डी.एफ.ओ. चन्देश्वर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय,जिला खनन अधिकारी उमाकान्त, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि मुरारी सिंह, अमरेन्द्र पाल, प्रिन्स शर्मा, खनन लिपिक दिलीप कुमार तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पंप संचालक के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी,
बांदा पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने पहुंचा
पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन द्वारा दिया गया शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर को जांच हेतु सौंपा गया है।
Leave a Comment: