ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि जैनुल्लाह ने  अनुसूचित जाति की महिला रेणु का हक उनसे छीन लिया


ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि जैनुल्लाह ने  अनुसूचित जाति की महिला रेणु का हक उनसे छीन लिया


राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर जनपद

सिद्धार्थ नगर । जनपद सिद्धार्थनगर के बाँसी तहसील अन्तर्गत स्थित विकास खन्ड  खेसरहा में आने वाले ग्राम सभा बनकटा प्रथम का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।
एक तरफ जहाँ प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकार बढ़ा रही है और स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ! वही बनकटा प्रथम ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि जैनुल्लाह ने अपनी मनमानी करके अनुसूचित जाती की महिला रेणु जो कि लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है उनका हक छीन लिया | 
ज्ञातब्य हो कि गत वर्ष 2021 में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक शौचालय के रखरखाव व साफसफाई का अनुबंध मिला था । लेकिन नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि को जब पैसा लिकाल कर देने के लिए रेणु सहमत नही हुई तो दोनों ने मिलकर रेणु का अनुबंध रदद्द करके अपने गांव के नूर स्वयं सहाय समूह का अनुबंध कर दिया इस प्रकार एक दबंगई के बलबूते अनुसूचित जाति के इस महिला का हक छीन लिया गया है यह आरोप प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि जैनुल्लाह पर लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेणु ने लगाया है ।
उक्त के सम्बन्ध में रेणु ने सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी खेसरहा को एक शिकायत प्रार्थना पत्र दे कर इस प्रकरण की जांच करके ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि जैनुल्लाह पर कार्यवाही कर न्याय पाने की आकान्क्षा जताई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।