सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात नियमों का पालन करें ,सडक़ दुर्घटनाओ से बचें बचायें


सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात नियमों का पालन करें ,सडक़ दुर्घटनाओ से बचें बचायें

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के थाना महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत, महिलाओं के सशक्तिकरण,स्वावलम्बन, सुरक्षित परिवेश,आत्मरक्षा के प्रति व सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा व साइबर अपराध के प्रति बालिकाओं को जागरूक किया गया ।
मिली जानकारीके मुताबिक डॉक्टर यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन व महिला सुरक्षा व साइबर अपराध व सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संबंध में दिए गए निर्देश के अनुपालन में सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के दिशा निर्देशन पर देवी गुलाम क्षेत्राधिकारी बांसी के अगुवाई में आज श्रीमती मीरा चौहान थानाध्यक्ष महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर, प्रभारी निरीक्षक थाना खेसरहा व प्रभारी एएचटीयू के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व महिला अपराध के प्रति अंकुश लगाने हेतु शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नं 1090( वूमेन पावर लाइन),112( पुलिस आपातकालीन सेवा),181( महिला हेल्पलाइन),1076( मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),1098( चाइल्ड लाइन),102( स्वास्थ्य सेवा),108( एंबुलेंस सेवा) के बारे मे जागरूक किया गया । साथ ही सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा ,यातायात नियमों का पालन करें ,सडक़ दुर्घटनाओ से बचें /बचायें । आइये, सडक़ हादसों को रोकने का संकल्प ले । व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया साइबर अपराध संबंधित घटना घटित होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें के बारे में बताया गया ।। साथ ही  संबंधित कार्ड का वितरण भी किया गया ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।