पुलिस नें गांव में जाकर लड़कियों/महिलाओं को किया जागरूक


पुलिस नें गांव में जाकर लड़कियों/महिलाओं को किया जागरूक

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में सेवा भी सुरक्षा भी के तहत महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी नें गांव में जाकर लड़कियों/महिलाओं को जागरूक किया ।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना त्रिलोकपुर में डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के शिक्षा ,सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान" के संबंध में दिए गए निर्देश में  सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व  अजय कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के अगुवाई  में आज विद्याधर कुशवाहा प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर के निर्देशानुसार  उपनिरीक्षक अजय सिंह व महिला बीट अधिकारी सुजाता राव व प्रीति द्वारा थाना क्षेत्र में जाकर महिलाओं/ लड़कियों को शिक्षा, सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया तथा महिलाओं ,बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया तथा लोगों को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन व साइबर हेल्प लाइन 1930 के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।