फतेहपुर। हुसैनगंज थाने के मातिनपुर गंगा घाट में सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब गए


अब तक टीवी के लिए फतेहपुर ब्यूरो अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

फतेहपुर। हुसैनगंज थाने के मातिनपुर गंगा घाट में सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की, लेकिन तब तक पांच की मौत हो गयी। दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में तीन लड़कियां और दो युवक शामिल हैं।
सोमवार को मातिनपुर निवासी अमीरे की बेटी की शादी थी, फतेहपुर से बारात गयी थी। मंगलवार दोपहर शादी समारोह में शामिल कई लड़के लड़कियां गंगा नहाने गए थे। इनमें से दो युवक डूबने लगे तो बाकी उनको बचाने के लिए गहरे में चले गए। इनमें से सात लड़के-लड़कियां डूब गए। शोर मचने पर पास मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने इनकी तलाश शुरू की, तब तक दो लड़कियों और दो युवकों की मौत हो चुकी थी। तीन को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में एक और किशोरी की मौत हो गयी। दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में जैनब, मो. सहजान और मो. शैफ आदि शामिल हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।