खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल#ab tak tv
खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
उपचुनाव में एक बार फिर जबरदस्त सियासी जंग के आसार रिपोर्ट अजय प्रकाश याद
उपचुनाव में एक बार फिर जबरदस्त सियासी जंग के आसार
रिपोर्ट अजय प्रकाश यादव
यूपी के आजमगढ़ लोक सभा
उपचुनाव में एक बार फिर जबरदस्त सियासी जंग होने के आसार हैं ,क्योंकि इस बार भी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला सपा सुप्रीमो के कुनबे से ही होगा । इस बार नामांकन के अंतिम दौर में सपा सुप्रीमो के कुनबे से उनके भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव मैदान में कूद चुके हैं । एक तरफ सत्ताधारी भाजपा अपनी सियासत की चाल से कमल खिलाने की जुगत में लगेगी, तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार में विपक्ष की भूमिका का निर्वाह कर रहे सपा सुप्रीमो को अपनी साख बचानी होगी । वहीं इस बार बहुजन समाज पार्टी भी अपने एक ऐसे सिपाही शाह आलम गुड्डू जमाली को चुनाव मैदान में उतार कर उपचुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है । क्योंकि शाह आलम गुड्डू जमाली को दो बार मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक होने और स्थानीय प्रत्याशी होने का लाभ मिल सकता है ।आज नामांकन के दिन से ठीक 17 वें दिन
इन तीनों दिग्गजों में से किस की किस्मत लोकसभा के दरवाजे पर दस्तक देगी । यह तो 26 जून को पता चलेगा ।
नामांकन के अंतिम दौर में आजमगढ़ जिले में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भोजपुरी फिल्मों के नायक और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने अपना नामांकन कर दिया । निरहुआ ने अपना नामांकन भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर किया है तो वहीं धर्मेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में कूदे हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ दूसरी बार अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं वही धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से पहली बार अपनी किस्मत आजमा आएंगे बहुजन समाज पार्टी की तरफ से मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे गुड्डू जमाली ने अपना नामांकन पहले ही कर दिया है और वह भी इस लोकसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में दूसरी बार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी किस्मत आजमाएंगे वही इस दिलचस्प चुनाव पर पूरे प्रदेश की निगाहें लगी रहेगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
ट्रक का टायर फटने से हवा भर रहा मकैनिक 10 फीट दूर गिरकर घायल....!
कमाल की बात यह रही गाड़ी लगा कर चोरों ने बकरों को लाधा लेकिन कोई नहीं जागा चोरों ने बखूबी तरीके से चोरी को दिया अंजाम
Leave a Comment: