अंजना भैरो गांव में अंजनी माता मंदिर परिसर में हुआ हवन-पूजन बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ


फतेहपुर से अब तक टीवी के लिए अमित कुमार श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट

अंजना भैरो गांव में अंजनी माता मंदिर परिसर में हुआ हवन-पूजन
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

खागा : बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों ने मंगलवार सुबह अंजना भैरो गांव में अंजनी माता मंदिर परिसर में खनन कारोबारियों तथा जिले के अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि हेतु यज्ञ किया। बीआरएस स्वयंसेवकों के साथ तमाम ग्रामीण रहे।

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि रामपुर-गुरुवल, खागा-दामपुर, खेमकरनपुर-गढ़ा, खखरेड़ू-दामपुर, परसिद्धपुर-तुलसीपुर, धाता-हिनौता, दामपुर-लिहई, दामपुर-कोसभा आदि सड़कों की हालत चलने लायक नहीं बची है। मौरंग खनन से सरकार को करोड़ों का राजस्व देने वाले इलाके के लोग बरसात के दिनों में घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस गाड़ियां दुर्घटना का शिकार बनती हैं। छोटे बच्चों का स्कूल-कालेज पहुंचना चार महीने मुश्किल रहता है। हवन-पूजन कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से मांग दोहराई गई कि उपरोक्त सड़कों का निर्माण बरसात से पहले शुरू कराया जाए। जिससे यमुना तटवर्ती गांवों के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। यज्ञाचार्य प. वेदप्रकाश त्रिपाठी, नास्त्रोदमस त्रिपाठी, आशीष कुमार मिश्रा, पवन त्रिपाठी, आशीष अवस्थी, सतेंद्र अवस्थी, विपिन बिहारी दीक्षित, दुर्गेश अवस्थी, ग्राम प्रधान भागीरथी विश्वकर्मा, रीशू सिंह, निरंजन सिंह, सुनील तिवारी, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, शुभम, अनूप अवस्थी आदि रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।