अमोद कुमार __ बाँदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने धान खरीद केन्द्रों को सक्रिय रखते हुए लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित करने तथा खाद वितरण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


बाँदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने धान खरीद केन्द्रों को सक्रिय रखते हुए लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित करने तथा खाद वितरण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान जनपद चित्रकूट में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। शीतलहर को देखते हुए सभी रैन बसेरों को आवश्यक सुविधाओं सहित संचालित रखने तथा गौशालाओं में गौवंशों के लिए चारा, टीकाकरण, सफाई एवं ठंड से बचाव के समुचित इंतजाम करने को कहा गया।अधीक्षण अभियंता विद्युत एवं उपनिदेशक उद्यान के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग की योजनाओं में हमीरपुर एवं चित्रकूट में प्रगति लाने, बाँदा में सेतु निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा महोबा में आरईडी द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण कार्यों में गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
कृषि रक्षारसायन, एनआरएलएम योजना, फैमिली आईडी निर्माण एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में महोबा एवं चित्रकूट जनपदों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बाँदा एवं हमीरपुर में ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम निर्माण के निर्देश भी दिए गए।नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों को कूड़ा निस्तारण तथा नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चित्रकूट में जलापूर्ति कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं खुदी सड़कों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने पर जोर दिया गया।
आयुक्त ने आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, स्कूलों में ड्रेस व सुरक्षित वाहनों का उपयोग, सीएचसी-पीएचसी में सुविधाओं की उपलब्धता, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आवास सर्वे, राजस्व वादों के निस्तारण तथा बुंदेलखंड विकास निधि के प्रस्ताव समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी बाँदा जे. रीभा, जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित खरे, जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी हमीरपुर धनश्याम मीणा, संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।