गाजियाबाद के वरिष्ठ समाज सेविक वीर सिंह त्यागी पर लगाए बेबुनियाद आरोप वीर सिंह त्यागी के छोटे भाई योगेश त्यागी ने बताया
गाजियाबाद के वरिष्ठ समाज सेविक वीर सिंह त्यागी पर लगाए बेबुनियाद आरोप वीर सिंह त्यागी के छोटे भाई योगेश त्यागी ने बताया
कल सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा चुनाव संपन्न, चुनाव सामग्री हो रही वितरित,
कल सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा चुनाव संपन्न, चुनाव सामग्री हो रही वितरित, प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग ने किया अवलोकन, इधर एडिशनल एसपी ने पुलिस अधिकारी व बल को अलर्ट रहने के दिए निर्देश.....
लखन ठाकुर, ब्यूरो
दमोह. दमोह विकासखंड के अंतर्गत समस्त मतदान केंद्रों हेतु सामग्री वितरण दमोह शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से होना शुरू हो गया है. कल 25 जून को मतदान होगा, रिटर्निंग ऑफिसर दमोह विकास अग्रवाल और विनोद जैन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मतदान दलों के लिए मतदान पेटी, मतपत्र एवं मतदाता सूचियों की चिन्हित प्रति सहित दो प्रतियां स्ट्रांग रूम से प्रदान की जा रही हैं. अलग-अलग वितरण हेतु काउंटर बनाए गए हैं. जहां से वितरित हो रहे हैं. कक्ष 5 व 7 से थैली एवं मतदान प्रकोष्ठ हेतु कागज के पुट्ठे का वितरण किया जा रहा है. प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग श्री अनंत नारायण अरोरा अवलोकन करने पहुंचे, जहां वितरित हो रही सामग्री में जानकारी ली. उनके साथ दमोह एसडीएम गगन विषेन, प्रकाश गौतम सहित और भी अफसर मौजूद हैं. सभी पीठासीन और अन्य साथी बारीकी से मिलान कर चुनाव सामग्री ले रहे हैं. लगातार एलाउंसमेंट भी किया जा रहा है दमोह विकासखंड में होने वाले चुनाव को लेकर कल मतदान तैयारियां पहले से की जा रही है. आज सभी पार्टियां मतदान केंद्र पहुंच जाएंगी. कल सुबह से जल्द मतदान होगा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं दमोह कलेक्टर एस. कृष्णा चैतन्य तथा दमोह पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार भी विशेष नजर बनाए हुए हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होगा. अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस की राइफलों सहित विशेष भूमिका रहेगी. शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सभी पुलिस बल के लिए एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह तथा सीएसपी अभिषेक तिवारी ने निर्देश दिए हैं. उन सब का पालन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी करेंगे. होमगार्ड कंपनी कमांडर रजनी खटीक, सूबेदार अभिनव साहू, सूबेदार भारती आर्य, लाखन सिंह बघेल, सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाधयाय, एएसआई पवन चौबे सहित और भी पुलिस अफसर मौजूद हैं. सभी पार्टियां रवाना की जा रही है. नायब तहसीलदार रंजना यादव सहित पूरा पुलिस-प्रशासन पंचायत चुनाव में देर सुबह से तैनात है।
अब तक टीवी न्यूज चैनल से✍️ ब्यूरो चीफ/लखन ठाकुर जिला दमोह
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
गाजियाबाद के वरिष्ठ समाज सेविक वीर सिंह त्यागी पर लगाए बेबुनियाद आरोप वीर सिंह त्यागी के छोटे भाई योगेश त्यागी ने बताया
भाई के ऊपर लाठी-डंडे ईट और पत्थर से हमला बोल दिया जिसकी वजह से मेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो
प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तहसील अंतर्गत धार्मिक नगरी मानिकपुर स्थित सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम
Leave a Comment: