प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तहसील अंतर्गत धार्मिक नगरी मानिकपुर स्थित सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम


ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़

अब तक टीवी चैनल कुण्डा तहसील से क्राइम रिपोर्टर मनमोहन की रिपोर्टhttps://www.youtube.com/watch?v=UitSPRbYiAQ&t=2s

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तहसील अंतर्गत धार्मिक नगरी मानिकपुर स्थित सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम का पांच दिवसीय आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की शीतला सप्तमी का पांच दिवसीय धार्मिक मेला जो 19 जून से 23 जून तक लगा था। मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष व उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी, मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव, मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडे के द्वारा देवी मां के पूजन अर्चन के साथ सकुशल मेला संपन्न हो गया, मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मानिकपुर नगर प्रशासन समेत मेले से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों व नगर वासियों के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। समापन समारोह के अवसर पर मानिकपुर तीर्थ पुरोहित संघ अध्यक्ष प्रेमनाथ दीक्षित, मंदिर ट्रस्ट सदस्य त्रिभुवन नाथ यादव, फूलचंद यादव, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तहसील अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।