आज एक हत्या का खुलासा पुलिस ने किया


एंकर-बाँदा में आज एक हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है जिसमे युवक ने बदला लेने के इरादे से मृतक का गला दबाकर हत्या की थी और उसके बाद शव को नाले में फेंक दिया था पुलिस को उसका शव तीन दिन पुर्व नाले से बरामद हुआ था आज अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है।

वीओ-बता दे कि मामला बिसंडा थाना अंतर्गत पाराबिहारि गांव का है जहाँ 2 मई को नाले के नीचे एक युवक का शव देखा गया था स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जिसमे गला दबाकर हत्या करने की बात निकल कर आई पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश शुरू कर और एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे युवक ने बताया कि मृतक द्वारा उसके दादा और दादी को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी जिससे अजीज आकर युवक ने मृतक को पहले शराब पिलाई फिर साफी से उसका गलादबाकर हत्या कर दी उसके बाद उसके शव को नाले के पीछे फेक दिया जिसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर किया है।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने आज प्रेसवार्ता में बताया की मृतक द्वारा बार बार धमकी दिए जाने से हत्यारोपी सहमा हुआ था और घर मे अकेला न हो जाओ इस डर से उसने मृतक की हत्या कर दी हत्यारोपी द्वारा उपयोग में लाये गये आलाकत्ल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

बाईट-लक्ष्मी निवास मिश्र(ए एस पी बाँदा)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।